कल्पा में बालिका आश्रम का मुख्यमंत्री ने किया दौरा : अनाथ बच्चे राज्य की जिम्मेदारी हैं और उचित देखभाल इन बच्चों का अधिकार -मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

by
किन्नौर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला किन्नौर के कल्पा में बालिका आश्रम का दौरा किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार निराश्रित बच्चों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में अनाथ और विशेष रूप से सक्षम बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा दिया गया है और सरकार इन बच्चों का परिवार के सदस्यों के रूप में ख्याल रख रही है। उन्होंने कहा कि सभी अनाथ बच्चे राज्य की जिम्मेदारी हैं और उचित देखभाल इन बच्चों का अधिकार है। हिमाचल प्रदेश इन बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा देने और इनके अधिकार प्रदान करने के लिए कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य है।
May be an image of 5 people and text
मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम की बालिकाओं से बातचीत की और कहा कि वर्तमान राज्य सरकार इन बच्चियों की देखभाल और शिक्षा के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने आश्रम की बालिकाओं को जीवन में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत और निरन्तर प्रयास करने को कहा।
May be an image of 6 people, temple, wedding and text
मुख्यमंत्री ने उपायुक्त किन्नौर को बालिका आश्रम का समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि बच्चों की सभी समस्याओं का समय पर निवारण हो सके।  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आश्रम की प्रत्येक बालिका को दिवाली उपहार के रूप में 25-25 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बच्चियों को ट्रैक सूट भी भेंट किए।   बालिका आश्रम की लड़कियों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
May be an image of 8 people and text
इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने कल्पा के बौद्ध मन्दिर में शीश नवाया।
जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी, उपायुक्त किन्नौर अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एनपीटीआई की ओर से ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप सिस्टम पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन – डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने किया उद्घाटन

80 से अधिक पीएसपीसीएल कर्मचारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में लिया हिस्सा,  विशेषज्ञों ने सरकारी योजनाओं व सोलर तकनीक पर दी विस्तृत जानकारी होशियारपुर, 28 सितंबर:  प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत नेशनल...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रक्तदान महादान: न्यू सेक्रेटेरिएट में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, चीफ सेक्रेटरी प्रेरणा पुरी ने किया सम्मान

पुनीत महाजन | चंडीगढ़, 30 जून :  न्यू सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग, चंडीगढ़ में चंडीगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ चंडीगढ़ प्रशासन की इंजीनियरिंग...
article-image
पंजाब

पेपर मिल दुआरा पराली तूड़ी जलाने के खिलाफ सैला खुर्द में मुख्य सड़क पर तीन घंटे लोगो ने लगाया जाम

सैला खुर्द – पेपर मिल सैला खुर्द में ईंधन के रूप में जलाए जा रहे फसलों की वेस्टेज पराली और तूड़ी आदि जोकि पशुओं के चारे के लिए इस्तेमाल किया जाता है । इसे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भविष्य में भी पीएम मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे। बीजेपी में इसको लेकर कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं : अमित शाह

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान को लेकर प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है। जिसको लेकर फिलहाल केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह तेलंगाना पहुंचे हुए हैं।अमित शाह ने इस...
Translate »
error: Content is protected !!