कल्याड़ा में जिला स्तरीय अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता का किया शुभारंभ : बच्चों के हुनर को तराशन के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं जरूरी: पठानिया

by
शाहपुर, 14 अक्तूबर। सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं बच्चों के हुनर को तराशने में अहम भूमिका निभाती हैं इसके साथ ही प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर भी मिलता है। यह उद्गार विधायक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्याड़ा में विद्यालयों की अंडर-19 जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के उपरांत प्रतिभागी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि लोक गीत, लोक नृत्य हमारी पुरातन समृद्व संस्कृति के संवाहक हैं तथा युवाओं को इन लोक गीतों तथा लोक नृत्यों के संरक्षण में अपनी अहम भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के साथ साथ खेलों तथा सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठा रही है ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं इस योजना के कार्यान्वयन के लिए सरकार चरणबद्ध योजना के तहत 300 करोड़ रुपये व्यय करेगी। उन्होंने कहा कि यह सभी स्टेट ऑफ आर्ट स्कूल बनकर तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इन स्कूलों का चरणबद्ध तरीके से निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चों के सम्पूर्ण विकास हेतु पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनमें प्री-प्राईमरी से बारहवीं तक की शिक्षा सुविधा के साथ सभी प्रकार की इन्डोर एवम् आउटडोर खेल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जहाँ पानी की समुचित उपलब्धता होगी वहाँ स्वीमिंग पूल का भी प्रावधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि देश में हिमाचल प्रदेश पहला प्रदेश बना है जिसमें अनाथ बच्चों को सरकार ने गोद ले कर उनको पालने का जिम्मा लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लेकर अनाथ बच्चों की पीड़ा को मानसिक परेशानी दूर करने का ऐतिहासिक फैसला लिया।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्याड़ा के अतिरिक्त भवन के अधूरे कार्य को पूरा करके बच्चो को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल के कैम्पस में सोलर लाइट लगाई जाएंगी इसके साथ ही पानी की समस्या को दूर करने के लिए हैंडपंप भी स्थापित किया जाएगा।
इससे पहले प्रिंसिपल कुलदीप शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर प्रिंसिपल अनिल जरयाल प्रिंसिपल जीएसएस शाहपुर, शमशेर भारती प्रिंसिपल जीएसएस भतेच्छू,नरेंद्र कुमार प्रिंसीपल जीएसएस दरिणी,जीएसएस कनोल प्रिंसिपल कुलबीर सिंह गुलेरिया,जीएसएस हारचकिया सुरिन्दर कुमार,जीएसएस रैत प्रिंसिपल अजय समयाल ,प्रिंसिपल जीएसएस रेहलु रिशु संबयाल, नेरटी स्कूल हेडमास्टर संजय कुमार,हेडमास्टर ड़डंम्व जयंत ठाकुर,हेडमास्टर लदवाड़ा स्कूल अजय आचार्य,हेडमास्टर केटलु स्कूल रविंदर मोंगरा,बीईईओ अनु सैनी,बलबीर चौधरी,सूशील कुमार उप प्रधान, गुलशन कुमार कॉपरेटिव सोसाइटी अध्यक्ष, रक्षा देवी पूर्व प्रधान, सम्मू कुमार,सुभाष चंद, विनोद कुमार,नायब तहसीलदार राजेश कुमार,एसडीओ जलशक्ति विभाग रजाक मोहम्मद, बलबीत सिंह एसडीओ सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

Lahaul Sapiti News : जिस्पा से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा 28 मई से होगी शुरू – DC किरण भड़ाना

जिस्पा से दोपहर 3ः30 बजे देश की राजधानी दिल्ली के लिए करेगी प्रस्थान एएम नाथ। लाहौल-स्पीति :   उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन के निरंतर प्रयासों से जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आउटसोर्स समेत सभी कर्मियों का वेतन जारी करे सरकार : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी, 8 सितंबर :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में कहा कि प्रदेश के सभी पैरा वर्कर्स, आउटसोर्स कर्मियों को सरकार समय से मानदेय जारी करे। जल रक्षकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने निर्माणाधीन सीएचसी भवन समोट का किया निरीक्षण

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर जारी विकासात्मक परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंबा में 7 की मौत, 9 लोग लापता : प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया

एएम नाथ । चंबा :  चंबा के भरमौर गांव में पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान मौसमी कहर बरपा है। यहां मणिमहेश यात्रा के दौरान सात लोगों की मौत हो गई है आठ लोग घायल...
Translate »
error: Content is protected !!