कश्मीरी लाल ने Bjp को कहा अलविदा…. पंचायत चुनाव में हर बार मेरे साथ धोखा हुआ : कश्मीरी दून भाजपा महामंत्री कश्मीरी लाल धीमान

by

नेताओं द्वारा की गई मेरी अनदेखी

बददी, 25 जून (तारा) : भारतीय जनता पार्टी दून मंडल के लगातार तीन बार से महामंत्री कश्मीरी लाल धीमान ने अपने तमाम पदों से त्याग पत्र दे दिया है। यह संभावना व्यक्त की जा रही है वो आने वाले समय में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। मंडलाध्यक्ष मान सिंह मैहता को भेजे त्यागपत्र में महामंत्री कश्मीरी लाल धीमान ने लिखा है कि मैने हमेशा पार्टी कार्यकर्ता के रुप में संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया है। उन्होने कहा कि मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि पार्टी के कुछ स्थानीय नेताओं द्वारा लगातार मेरी अनदेखी की गई और पंचायत चुनावों में हर बार मेरे साथ धोखा किया गया। संगठन के प्रति इतनी वफादारी निभाने के बाद भी मुझे जो धोखा मिला है वह मेरे लिए असहनीय है। कश्मीरी लाल धीमान ने कहा कि आत्म सम्मान की रक्षा के लिए मैने पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ नेता कश्मीरी लाल धीमान ने जब लोदीमाजरा पंचायत से प्रधान का चुनाव लड़ा था को पार्टी के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका रत्तीभर भी साथ नहीं दिया। दून के पार्टी के आला नेताओं की चुप्पी के कारण वो लोदीमाजरा पंचायत से चुनाव हार गए और उसी दिन से उन्होने कह दिया था कि क्या करना ऐसी पार्टी जो कि पंचायती राज में अपने एक समर्पित कार्यकर्ता को साथ नहीं दे सकती। इसीलिए ही उन्होने भाजपा को अलविदा कर दिया और अपने मन का बोझ उतार दिया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल कल्याण समिति की बैठक आयोजित, अतिरिक्त उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत 516 लाभार्थियों को 1 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक की सहायता प्रदान – महेंद्र पाल गुर्जर रोहित जसवाल।  ऊना, 25 फरवरी- बाल कल्याण समिति ऊना की त्रैमासिक बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत किया जाएगा कवर : योजना के तहत 0 से 18 तथा 18 से 27 वर्ष के अनाथ बच्चें होंगे लाभान्वित

ऊना, 22 जुलाई – मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना को लेकर शनिवार को जिला स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह ने की। सुख आश्रय योजना के बारे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हिमाचल को शिक्षा के क्षेत्र में टॉप फाइव में पहुंचाया: सुनील शर्मा बिट्टू

एएम नाथ। हमीरपुर :  मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने ब्वायज स्कूल हमीरपुर के मेधावी छात्रों को बांटे पुरस्कार हमीरपुर 19 नवंबर। पीएमश्री शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला : सुक्खू सरकार बनने के बाद अक्तूबर माह तक हिमाचल सरकार ने 10300 करोड़ का ऋण लिया

शिमला :भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और वर्तमान कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के नेता अब सरकार की ओर से लिए गए लोन की...
Translate »
error: Content is protected !!