कसौली में पति ने की पत्नी की हत्या : तीन माह पहले ही हुई थी शादी

by

एएम नाथ। सोलन :  सोलन के कसौली में एक शख्स द्वारा पत्नी को तेजधार हथियार से मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। मामला कसौली के शनोगी गांव का है यहां पर चतर सिंह (43) और उसकी पत्नी सुमन (38) के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान चतर सिंह ने कथित तौर पर पत्नी पर धारदार हथियार से वार किए। इससे सुमन की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार देर शाम आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि दोनों की नवंबर 2025 में ही शादी हुई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और चतर सिंह ने कथित तौर पर सुमन की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी कुठाड़ की टीम मौके पर पहुंची और मौके पर खून से लथपथ हालत में सुमन का शव बरामद किया। उसके गले और शरीर पर धारदार हथियार के कई गहरे घाव पाए गए।
महिला की रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि नरेन्द्र सिंह ने मोबाइल फोन पर झगड़े की सूचना दी थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और सुमन को मृत अवस्था में पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

राम मंदिर में 22 जनवरी को लंगर का आयोजन करेंगे निहंग सिख- बाबा हरजीत सिंह बोले- भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा है, तो मैं कैसे पीछे रह सकता हूं

अयोध्या: निहंग सिख के एक वंशज ने कहा है कि वह अगले साल 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के दौरान भक्तों के लिए ‘लंगर’ का आयोजन करेंगे। निहंग सिख बाबा...
article-image
पंजाब

प्रदेश के विकास के लिए पंजाब सरकार वचनबद्धः जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

 डिप्टी स्पीकर ने माहिलपुर में 2 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ  होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  : डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HRTC में नहीं मिलेगी महिलाओं को 50 फीसदी छूट : 50 फीसदी छूट को घटाकर 25 फीसदी करने की तैयारी

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को बस किराये में 50 फीसदी छूट को घटाकर 25 फीसदी करने की तैयारी है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को घाटे से उबारने की कवायद के तहत सरकार यह...
article-image
पंजाब

‘वर्दी पहनकर ड्यूटी पर न आएं’ की ऑडियो से मचा बवाल….वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी इन दावों को फर्जी बताया

राजा वड़िंग और मजीठिया ने कथित एडवाइजरी साझा की; पुलिस ने कहा- ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ चंडीगढ़ । पंजाब में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर आते-जाते समय वर्दी न पहनने और अपनी पहचान...
Translate »
error: Content is protected !!