कांगड़ा के सरकारी स्कुल गुगलाड़ा में नशे की हालत में स्कूल पहुंचे प्रवक्ता को निलंबित : नशे में झूम रहे प्रवक्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर भी हुआ था वायरल

by

एएम नाथ। जिला कांगड़ा की सरकारी सीनियर सेंकडरी स्कुल, गुगलाड़ा में नशे की हालत में स्कूल पहुंचे प्रवक्ता को निलंबित कर दिया गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को इस घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रवक्ता के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। सभी जिला शिक्षा उपनिदेशकों को इस तरह के मामलों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।   विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को प्रवक्ता नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा। स्कूल स्टाफ समेत स्कूल प्रबंधन कमेटी ने प्रवक्ता को नशे की हालत में पकड़ा। एसएमसी ने संबंधित प्रवक्ता के खिलाफ मुख्यमंत्री संकल्प सेवा 1100 पर शिकायत भी दर्ज करवाई।

नशे में झूम रहे प्रवक्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। इस पर संज्ञान लेते हुए उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने प्रवक्ता को निलंबित कर दिया है। निदेशक ने बताया कि शिकायत मिली है कि यह प्रवक्ता पहले भी कई बार नशे की हालत में स्कूल आया। उस दौरान माफी मांगने पर उसे स्कूल प्रबंधन ने छोड़ दिया।

निदेशक ने कहा कि उच्च शिक्षा निदेशालय के पास पहली बार यह मामला पहुंचा है। उन्होंने सभी जिला उपनिदेशकों को गुरुवार को पत्र जारी कर इस तरह के मामलों को न छिपाने के निर्देश दिए। निदेशक ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से विद्यार्थियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शिक्षकों को रोल मॉडल के तौर पर देखा जाता है, लेकिन कुछ शिक्षकों के कारण सभी पर सवाल उठते हैं। ऐसे में भविष्य में अगर कोई भी शिक्षक नशे की हालत में स्कूल आता है तो उसकी सूचना तत्काल निदेशालय को दी जाए। इस प्रकार के मामलों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

302 गाड़ियां व 125 दौपहिया वाहनों की धर्मशाला बस अड्डे के पास जल्द बनेगी बहु मंजिला पार्किंग

धर्मशाला, 28 नवम्बर। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत धर्मशाला बस अड्डे के समीप निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग जल्द बनकर तैयार होगी। नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त और एमडी धर्मशाला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अनुराग चंद्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरोली थाना में तैनात ASI निर्मल पटियाल 3000 रुपये रिश्वत लेते स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों किया ग्रिफ्तार

ऊना : हिमाचल प्रदेश में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ऊना जिले के हरोली थाना में तैनात एएसआई निर्मल पटियाल को 3000 रुपये की रिश्वत  लेते रंगे हाथों में सफलता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पति ने की हैं तीन और शादियां : दे रहा था बराबर प्यार, दो रहती हैं एकसाथ

मेरठ :  मेरठ में एक आर्मी जवान की पत्नी ने पति पर धोखा देकर शादी करने का आरोप लगाया है. महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने तीन और शादियां की हैं. महिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैनेडियन वाइफ संग अमेरिका का ये शख्स शिफ्ट हो गया भारत : कैसे बदल गई इनकी दुनिया

एक आदमी अपनी पत्नी के साथ अमेरिका से भारत आया है, उसने अपने अनुभवों को शेयर किया है. टिम फिशर ने इस विषय पर एक वीडियो बनाया और इसे अपने 1,000 से अधिक इंस्टाग्राम...
Translate »
error: Content is protected !!