कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने ककड़ियार में लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर

by
एएम नाथ।  हमीरपुर 03 मार्च :   कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा काले अंब ने नाबार्ड के सहयोग से ग्राम पंचायत नाड़सी के गांव ककड़ियार में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, बचत की आदत तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक ललित कुमार और मेहर चंद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शाखा प्रबंधक ने उपस्थित लोगों को वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज के समय में हर व्यक्ति का बैंकिंग प्रणाली से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से मिलने वाली ऋण सुविधा की जानकारी दी और समय पर ऋण चुकाने के लाभ समझाए। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा महिला समृद्धि योजना सहित अन्य जमा और ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाएं। शिविर के दौरान बैंक अधिकारियों ने लोगों की शंकाओं का निवारण भी किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

समोसा विवाद पर देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी हो रही सुक्खू सरकार की किरकिरी : जयराम ठाकुर

 विपक्ष को कोसना बंद करे सरकार, समोसा विवाद की जड़ सक्खू सरकार स्वयं एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार अगर अच्छा काम करती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रघुवीर सिंह बाली को मिली विकास की विरासत : नगरोटा बगवां में 24वां बाल मेला, मुकेश अग्निहोत्री ने जी.एस. बाली के योगदान को किया याद

क्षेत्र में चल रहे एक हजार करोड़ के कार्य : अग्निहोत्री एएम नाथ। नगरोटा बगवां :  स्वर्गीय जी.एस. बाली की 72वीं जयंती के अवसर पर नगरोटा बगवां के गांधी ग्राउंड में आयोजित 24वें बाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष ने बगड़ाथाच के मिहाच मेले में हुए शामिल : पंचायत भवन का किया उद्घाटन

एएम नाथ। मंडी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपनी गृह विधान सभा क्षेत्र के सराज के बगड़ाथाच में आयोजित मिहाच मेला उत्सव में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक जड़ों का जीवंत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसआर ओझा या सीआइडी एवं विजिलेंस प्रमुख सतवंत अटवाल बन सकते नए हिमाचल के डीजीपी : DGP संजय कुंडू ने हाई कोर्ट के आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, 4 जनवरी को होगी सुनवाई

शिमला : हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने हाई कोर्ट के आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने बीते मंगलवार को कारोबारी निशांत शर्मा को धमकाने से...
Translate »
error: Content is protected !!