ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सशस्त्र बलों के शौर्य को किया नमन

by

मोदी सरकार के दृढ़ संकल्प और स्वदेशी शक्ति से सुरक्षित है राष्ट्र की सीमाएं : जयराम ठाकुर

ऑपरेशन सिंदूर ‘आत्मनिर्भर भारत’ की बढ़ती सैन्य ताकत का भी प्रमाण

एएम नाथ। ​मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को भावपूर्ण नमन करते हुए देश की सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की है। मीडिया को जारी एक प्रेस बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सैन्य इतिहास में राष्ट्रीय संकल्प, तत्परता और शक्ति का एक ऐसा सशक्त प्रतीक है, जिसने दुनिया को यह संदेश दिया है कि नया भारत अपनी संप्रभुता के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने एक वर्ष पूर्व पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले को याद करते हुए कहा कि उस समय पूरा देश आक्रोशित था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक और सशक्त नेतृत्व में भारत ने आतंक को उसके मूल केंद्र पर ही कुचलने का मार्ग चुना। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि मात्र 22 मिनट के भीतर भारतीय जांबाजों ने जिस सटीकता और तालमेल के साथ नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया और 100 से अधिक आतंकवादियों का सफाया किया, वह आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया वैश्विक मानक बन गया है। इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता जल, थल और वायु तीनों सेनाओं के बीच का वह गहरा तालमेल था, जिसने दुश्मन को संभलने का एक भी मौका नहीं दिया। ठाकुर ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि ऑपरेशन सिंदूर ‘आत्मनिर्भर भारत’ की बढ़ती सैन्य ताकत का भी प्रमाण है, क्योंकि इस जटिल मिशन में स्वदेशी रक्षा तकनीक और हथियारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि आज भारत न केवल सीमाओं पर चौकस है, बल्कि अपनी रक्षा जरूरतों के लिए स्वयं समर्थ और सशक्त हो रहा है। जयराम ठाकुर ने जोर देकर कहा कि सशस्त्र बलों की वीरता और समर्पण ही वह नींव है जिस पर राष्ट्र की सुरक्षा और प्रगति टिकी हुई है। आज का दिन उन वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का है जिन्होंने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अपनी जान की बाजी लगाकर देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता हमें निरंतर प्रेरणा देती है कि जब राष्ट्र का नेतृत्व साहसी हो और सेना का मनोबल ऊंचा हो, तो कोई भी चुनौती हिमालय जैसी अडिग इच्छाशक्ति को नहीं डिगा सकती।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रत्येक भारतीय को अपनी सेना की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व है और देश हमेशा अपने सुरक्षा बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। उन्होंने इस अवसर पर सेना में नारी शक्ति की सशक्त भूमिका पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि कैसे हमारी बहादुर सैन्य अधिकारी महिलाओं ने देश को पल पल की घटना की जानकारी मीडिया के सामने रखकर देशवासियों का गर्व से सीना चौड़ा कर दुनिया को हमारी मातृ शक्ति की ताकत दिखाई थी।
——————
मंडी में खेल जगत की उभरती प्रतिभाओं से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया

​इसके अतिरिक्त, जयराम ठाकुर ने मंडी में खेल जगत की उभरती प्रतिभाओं से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने नेपाल के काठमांडू में आयोजित 7वीं एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर लौटीं सराज विधानसभा क्षेत्र के शिकावरी की सुश्री होमानी और मंडी के कोटली की सुश्री रेखा को बधाई दी। इस आत्मीय भेंट के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इन दोनों बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिमाचल और देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। ठाकुर ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि आगामी प्रतियोगिताओं में भी वे अपनी खेल क्षमता से प्रदेश का नाम रोशन करती रहेंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिलाओं के साथ जो किया वो अनुष्ठान का हिस्सा : अशोक खरात का SIT के सामने अजीबोगरीब दावा

नासिक के भाेंदूबाबा अशोक खरात के काले साम्राज्य की परतें अब एक-एक कर खुलने लगी हैं। अंधविश्वास की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोपी खरात को कोर्ट ने 29 मार्च तक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पर ‘ताले’ वाला संकट :ईडी का कहना है कि अपराध की आय, 1100 करोड़ रुपए के बराबर संपत्ति की जाएगी जब्त

नई दिल्ली : दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाई गई पार्टी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संत निरंकारी चेरीटेबल फाउंडेशन ने बुरांवाला में लगाया रक्तदान शिविर : शिविर में 252 लोगों ने किया रक्तदान

बद्दी, 18 जनवरी (तारा) : संत निरंकारी चेरीटेबल फाऊंडेशन की ओर से बुरांवाला में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 252 युवाओं ने रक्तदान किया। फाऊंडेशन के संयोजक गुरमीत व सुशीला आरोड़ा ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नौकरी से होंगे बर्खास्त : नशा तस्करी में शामिल सरकारी कर्मचारियों पर सीएम सुक्खू का बड़ा एक्शन

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने नशे के कारोबार में...
Translate »
error: Content is protected !!