कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक भोटा को मिला नया भवन, कुलदीप सिंह पठानिया ने किया उदघाटन

by
हमीरपुर 14 फरवरी। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की भोटा शाखा को अब नए परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया है। बुधवार को बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इस नए परिसर का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों और ग्राहकों को शुभकामनाएं देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि नए परिसर में यह शाखा बेहतर ढंग से कार्य कर सकेगी तथा लोगों को अच्छी सेवाएं प्रदान करके बैंक के कारोबार में वृद्धि करेगी।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में पिछले एक वर्ष के दौरान कई बड़े कदम उठाए गए हैं। इससे बैंक के कारोबार में बढ़ोतरी हो रही है। इस दौरान बैंक के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी लाभान्वित किया गया है और उनके वेतन-भत्तों से संबंधित कई मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया गया है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि बैंक के क्षेत्राधिकार के साथ लगते अन्य जिलों के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को भी बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक और नाबार्ड के नियम आड़े आ रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने शिमला में व्यक्तिगत रूप से नाबार्ड के उच्च अधिकारियों से चर्चा की है। कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि इस दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं तथा इनके सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है। उन्होंने बैंक अधिकारियों से आग्रह किया कि वे आम लोगों तक बैंकिंग योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करें तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न सब्सिडी योजनाओं के लाभार्थियों एवं आवेदकों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण मंजूर करें।
इस अवसर पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के एजीएम हमीरपुर हंसराज चड्ढा, एजीएम समीरपुर हरि चंद भाटिया और स्थानीय शाखा के प्रबंधक दौलत राम शर्मा ने कुलदीप सिंह पठानिया, बैंक के निदेशक मंडल के सदस्य देशराज और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा बैंक की उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बैंक के अन्य अधिकारी और ग्राहक भी उपस्थित थे।
-0-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उच्च पाठशाला कोतवाली बाजार के होनहारों को किया पुरस्कृत : युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाना शिक्षा का मूल उद्देश्य : विधायक सुधीर शर्मा

धर्मशाला 18 दिसंबर : धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा जिम्मेदार नागरिक बनाना है जो देश एवं प्रदेश के विकास में योगदान देने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस में योग्य लोगों के लिए कोई जगह नहीं : मनीष तिवारी की टिप्पणी के बाद भाजपा की कड़ी यह दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस में ”योग्य व्यक्तियों” के लिए कोई जगह नहीं है। उनकी यह टिप्पणी तब आई जब कांग्रेस सांसद...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल के निर्णय :उद्योग विभाग में खनन निरीक्षक के 12 पद, सहायक खनन निरीक्षक के 24 पद और खनन रक्षक के 38 पद भरने का भी निर्णय, मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना-2023 को स्वीकृति प्रदान

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों, बोर्डों, निगमों, स्थानीय निकायों इत्यादि के अन्तर्गत ग्रुप-सी के विभिन्न पदों की भर्ती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल बजट 2024-25: सदन में हंगामा, अली खड्ड योजना पर विपक्ष का वाकआउट

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में जोरदार हंगामा हुआ और विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। दरअसल, प्रश्नकाल के बाद अर्की की अली खड्ड योजना...
Translate »
error: Content is protected !!