कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा मां कालीबाड़ी का आशीर्वाद लेकर चुनावी रण के लिए कांगड़ा रवाना

by
एएम नाथ। शिमला : आज शिमला में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा मां कालीबाड़ी का आशीर्वाद लेकर चुनावी रण के लिए कांगड़ा रवाना हो गए हैं। शिमला के प्रसिद्ध मां कालीबाड़ी मंदिर में आनंद शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ मां की पूजा अर्चना करने के बाद केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला।
कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 10 सालों की तरह एक बार फिर भाजपा भ्रमित करने मे प्रयास कर रही है।
पीएम मोदी न तो आज देश के विकास और लोगों से किए गए वायदों की बात करते हैं और न ही दस साल का हिसाब जनता को दे पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी न तो आज जम्मू–कश्मीर से धारा 370 हटाने पर बोल रहे हैं और न ही देश के युवाओं से किए गए हर साल 2 करोड़ रोजगार की बात कर रहे है। इसके अलावा सेना भर्ती के नाम लाई गई अग्निवीर योजना और कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन स्कीम पर बात नहीं करते।
आज देश की सही स्थिति के बारे में बात नहीं की जाती बल्कि काल्पनिक बातों से जनता को गुमराह करने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को देश के मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहिए न कि मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम करना चाहिए।
आनंद शर्मा ने कहा कि इस साल का लोकसभा चुनाव देश और हिमाचल के लिए विशेष महत्व रखता है। जहां करीब 100 करोड़ मतदाता देश मे नई सरकार चुनेंगे।
उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कांग्रेस ने मुझे कांगड़ा- चंबा लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस हाईकमान ने जनता के बीच जाकर मेरा नाम तय किया है इसके लिए मैं कांग्रेस हाई कमान का आभारी हूँ।
उन्होंने कहा मैं करीब 5 दशक से पार्टी की सेवा और सच्चा सिपाही रहा हूँ जिसके चलते मुझे कांगड़ा- चंबा सीट से प्रत्याशी बनाया है। मैं अवश्य ही चुनाब जीतकर हाई कमान को जीत का तोहफा दूंगा। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान, पूर्व MLA हरभजन सिंह भज्जी, एडिशनल एडवोकेट सुशांत सहित कई अन्य समर्थक मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के मिशन रिपीट को लेकर फीडबैक लिया : राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने शिमला में

शिमला- हिमाचल विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष शिमला पहुंचे l अपने 2 दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे बीएल संतोष ने चारों संसदीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैं समझता हूं कि जो भाजपा प्रतिनिधि चुनाव में वोट मांगने के लिए आ रहे, वो किस मुंह से समर्थन मांगने के लिए आ रहे : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कोई फर्क नहीं पड़ता कि बीजेपी से कौन उम्मीदवार है? हम बीजेपी की ताकत के खिलाफ लड़ रहे हैं।  कांग्रेस नेता विक्रमादित्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कृषि व पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार होंगे मुख्य अतिथि

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 77वां जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसमें प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूलों को पानी उबालकर इस्तेमाल करने के DC अनुपम कश्यप ने दिए निर्देश …मिड डे मील में ताजी खाद्य सामग्री का हो इस्तेमाल – उपायुक्त

एएम नाथ। शिमला : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आज उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई।  उपायुक्त ने निर्देश दिए कि स्कूलों...
Translate »
error: Content is protected !!