कांगड़ा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों को किया जाएगा कचरा मुक्त: डीसी डा. निपुण जिंदल

by

जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में आरंभ किया स्वच्छता ही सेवा अभियान
धर्मशाला, 23 सितंबर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण-दो के अंतर्गत कांगड़ा जिला में दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान अभियान आरंभ किया गया है इस अभियान के तहत कचरा मुक्त ग्रामीण क्षेत्र पर विशेष बल दिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा. निपुण जिंदल ने कहा कि स्वच्छता के संदर्भ में गांवों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन पर प्रस्ताव तैयार कर गांवों को कचरा मुक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा इस अभियान की शुरूआत जिला में समस्त सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में स्वच्छता शपथ के साथ की गई है ताकि सभी लोग स्वच्छता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता को लेकर जागरूकता रैलियां तथा स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य को लेकर भी किया जाएगा जागरूक
उपायुक्त ने कहा कि समस्त शैक्षणिक संस्थानों में स्वच्छता हेतु जागरूकता बढ़ाने के लिए नारा लेखन, भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी इन प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि स्वच्छता के साथ साथ गांवों में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर भी अभियान आरंभ किया जाएगा, ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि लोग स्वच्छता के साथ साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक हो सकें और स्वच्छ तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी रचनात्मक भूमिका का निर्वहन कर सकें।
उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि ग्राम पंचायतों में स्वच्छता सूचना एवं संचार घटक के तहत दीवार लेखन भी करवाया जाएगा ताकि स्वच्छ ग्रामीण मिशन से संबंधित जानकारियां गांवों के प्रमुख स्थानों से जन-जन तक पहुंच सकें। उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को लेकर ब्राउसर के माध्यम हर ग्राम पंचायत में विकास खंडों के माध्यम से उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि लोग स्वच्छता को लेकर जागरूक हो सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा शहर के खराब पेयजल योजना को बहाल करने में जुटे कर्मचारी

भारी वर्षा चंबा शहर की खराब पेयजल योजना को बहाल करने में जुटे हुए जल शक्ति विभाग के अधिकारी व कर्मचारी। एएम नाथ। चम्बा Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए  मतदान पूर्वाभ्यास आयोजित : जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित हुए चुनावी रिहर्सल कार्यक्रम

एएम नाथ। चम्बा  :   लोकसभा निर्वाचन-2024 के सफल संचालन के दृष्टिगत जिला चंबा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। रिहर्सल कार्यक्रम में सभी उपस्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6.25 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त (आवासीय भूखंडों, फ्लैट और 14 बैंक खातों में जमा राशि) : प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग में कथित छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े धन शोधन की जांच के तहत संपत्ति जब्त की गई

शिमला : हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग में कथित छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े धन शोधन की जांच के तहत छह करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने एक बयान में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन विकास को लेकर तैयार किया जाए विस्तृत परियोजना प्रस्ताव : लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज

एएम नाथ। चंबा :  लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि ज़िला चंबा में पर्यटन विकास को लेकर एक विस्तृत परियोजना प्रस्ताव तैयार किया जाए। डॉ. राजीव भारद्वाज आज बचत भवन में आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!