कांगड़ा में 12 ग्राम चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार, एक आरोपी कोहाला से

by

एएम नाथ। धर्मशाला : कांगड़ा जिला पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 12 ग्राम से ज़्यादा हेरोइन ज़ब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने सोमवार को बताया कि गग्गल पुलिस ने कांगड़ा जिले के कोहाला के रहने वाले अक्षय कुमार और जम्मू-कश्मीर के रामनगर जिले के रहने वाले कुलदीप कुमार से 5.77 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है।

इस संबंध में, गग्गल थाने में स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य घटना में, भवारना पुलिस ने ठाकुरद्वारा चौक के पास से गडिय़ारा के प्रियां राणा और जलेहर के आदित्य से 6.55 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। ये दोनों कांगड़ा जिले के पालमपुर इलाके के रहने वाले हैं। इस संबंध में, भवारना थाने में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनकल्याणकारी नीतियों,योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर फोक मीडिया के माध्यम से जनमानस में किया जागरूक

कुल्लू , 17 फरवरी : हिमाचल प्रदेश सरकार के एक साल की जनकल्याणकारी नीतियों,योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर फोक मीडिया के माध्यम से जनमानस में जागरूकता के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विदेशी रोजगार को लेकर चेतावनी – फर्जी कंपनियों से रहें सावधान

एएम नाथ।  धर्मशाला, 02 जुलाई :  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, धर्मशाला ने जिला कांगड़ा के समस्त आवेदकों को सूचित किया है कि कुछ निजी कंपनियां विदेशों में नौकरी दिलवाने के नाम पर बिना किसी अधिकृत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

सोलर फेसिंग पर 25 लाख रुपये व्यय, 15 किसान लाभांवित : जगत सिंह नेगी एएम नाथ। चंबा (पांगी) : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज पांगी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अरदास सरबत दे भले दी’ की टीम प्रमोशन के लिए खालसा कॉलेज पहुंची

गढ़शंकर,  6 सितम्बर: 13 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होने जा रही पंजाबी फिल्म ‘अरदास सरबत दे भले दी’ की टीम के सदस्य फिल्म के प्रमोशन के लिए बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज...
Translate »
error: Content is protected !!