कांगड़ा में पौंग डैम के आसपास प्रस्तावित इको सेंसटिव जोन पर फिलहाल रोक लगाने के लिए नरदेव कंवर ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया

by
राकेश शर्मा I तलवाड़ा/पौंग डैम :   मत्स्य पालन विभाग हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन नरदेव कंवर ने कांगड़ा में पौंग डैम के आसपास प्रस्तावित इको सेंसटिव जोन पर फिलहाल रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया है। कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान ही यह स्पष्ट कर दिया था कि इस मुद्दे पर वह केंद्रीय पर्यावरण मंत्री के साथ बात करेंगे ताकि स्थानीय लोग प्रभावित न हों। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने सत्र समाप्त होते ही इको सेंसटिव जोन के मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ बातचीत कर फिलहाल इसे टालने का आग्रह किया था, जिसे केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने मान लिया है।
कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिना किसी दलगत राजनीति के इस मुद्दे के समाधान का प्रयास किया है, उन्होंने कहा कि यह मुद्दा सीधे केंद्र सरकार से जुड़ा हुआ है। नगरोटा सूरियां व आसपास के क्षेत्र के लोगों की पीड़ा को समझते हुए उन्होंने भी इस बारे में मुख्यमंत्री के साथ बातचीत की थी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह स्थानीय जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। अगर भविष्य में भी जरूरत पड़ी तो वह दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री से बैठक करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

यादविंद्र गोमा ने गदियाड़ा पंचायत में 10 लाख से निर्मित सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास सर्वोच्च प्राथमिकता – यादविंद्र गोमा एएम नाथ। पंचरुखी, 29 जनवरी :  आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने वीरवार को विकासखंड पंचरुखी की ग्राम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3 बहनों के भाई की मौत-बारात से लौट रही स्कॉर्पियो खाई में गिरी : 6 दोस्त थे सवार

हिमाचल प्रदेश में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं और युवा जिंदगियां काल के मुंह में समा रही हैं. ताजा मामला सूबे के सिरमौर जिले का है. यहां पर बारात से लौट रही एक...
हिमाचल प्रदेश

व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

मंडी 26 अगस्त । हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम, मंडी द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान जिला मंडी के अनुसूचित जाति से संबंधित युवक-युवतियों को निगम की दलित वर्ग व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना...
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 12 और सहायिकाओं के 9 पदों हेतु आवेदन आंमत्रित

ऊना, 19 फरवरी: बाल विकास परियोजना, धुंदला के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के 12 तथा सहायिकाओं के 9 रिक्त पदों के लिये आवेदन भरे जाने हैं। इस बारे जानकारी देते हुए बाल...
Translate »
error: Content is protected !!