कांगड़ा वैली कार्निवल में सजेगा मिलेट्स फूड फेस्टिवल : रागी, बाजरा, ज्वार, कुट्टु, कंगनी, कोदो जैसे मोटे अनाज के स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक पकवानों का ले सकेंगे आनंद

by

धर्मशाला, 15 जून। कांगड़ा वैली कार्निवल में ‘मिलेट्स फूड फेस्टिवल’ एक बड़ा आकर्षण होगा। इसके माध्यम से लोगों को श्री अन्न (मोटा अनाज) के विभिन्न पकवानों का आनंद लेने का मौका मिलेगा। बता दें, धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित कांगड़ा वैली कार्निवल में 16 जून को कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार सायं 6 बजे ‘मिलेट्स फूड फेस्टिवल’ का शुभारंभ करेंगे।
जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि यह वर्ष अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके दृष्टिगत कांगड़ा वैली कार्निवल में 16 से 19 जून तक मिलेट्स फेस्टिवल के आयोजन का निर्णय लिया गया है। इसके जरिए लोगों को मोटे अनाज और उसके महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें श्री अन्न’ (मोटा अनाज) के पोषण गुणों, उत्पादन और सेवन को लेकर शिक्षित करने का प्रयास रहेगा।
उन्होंने कहा कि इससे एक ओर जहां लोगों को एक अद्वितीय खाद्य अनुभव मिलेगा और वे मिलेट्स से बने विभिन्न पकवानों का स्वाद ले सकेंगे और उनकी मिलेट्स के बारे में जानकारी बढ़ेगी तथा इन्हें स्वास्थ्यपूर्ण आहार के रूप में शामिल करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। दूसरे, इस फेस्टिवल के माध्यम से स्थानीय उत्पादकों को अपने मिलेट्स उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री का बढ़िया मौका मिलेगा और यह उनके लिए एक आर्थिक संबल का पर्याय भी बनेगा।
कृषि विभाग कांगड़ा के उपनिदेशक राहुल कटोच ने बताया कि मिलेट्स फूड फेस्टिवल में श्री अन्न से बने उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें लोग रागी, बाजरा, ज्वार, कुट्टु, कंगनी, कोदो जैसे मोटे अनाज के स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक पकवानों का आनंद ले सकेंगे।। वहीं, पुलिस मैदान में परंपरागत पकवानों से जुड़ी पुराने समय की यादों को ताजा करने के लिए प्रतीकात्मक रूप से एक कच्ची मिट्टी का घरौंदा (मड हाउस) भी बनाया गया है जहां श्री अन्न के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संविधान दिवस पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दिलाई शपथ : संविधान के प्रति श्रद्धा और निष्ठा रखने का किया आह्वान

एएम नाथ। चम्बा : संविधान दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली। उपायुक्त मुकेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘मेरी कार को टक्कर मारी’, सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो ने पंजाब पुलिस पर लगाए आरोप

चंडीगढ़ : सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो रहे रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल दीपेंद्र सिंह (डी.एस.) हुड्डा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर पंजाब पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि पंजाब के मोहाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धारकंडी क्षेत्र के सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करने पर खर्च होंगे 7.5 करोड़ रुपये: केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। धर्मशाला, 29 अक्तूबर: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धारकंडी क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए बड़े स्तर पर कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। इन कार्यों से...
हिमाचल प्रदेश

शिमला में आईटी मैनेजर, आईटी आपरेटर्स, पार्ट टाइम आफिस ट्रेनीस पदों को भरने के लिए 11 मार्च को एक कैम्पस इंटरव्यू का होगा आयोजन

शिमला, 07 मार्च : क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला अंशुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज़ एजुकेयर इंडिया, 5-लक्कड़ बाजार शिमला हिमाचल प्रदेश में आईटी मैनेजर, आईटी आॅपरेटर्स, पार्ट टाइम आॅफिस ट्रेनीस पदों...
Translate »
error: Content is protected !!