कांगड़ा वैली कार्निवल : समर शॉपिंग फेस्टिवल में खरीदारी, खानपान और मस्ती का कंपलीट पैकेज

by

पुलिस मैदान धर्मशाला में सस्ते दामों में मिल रहे देश-विदेश के बढ़िया उत्पाद, खाने की वैरायटी भी जी ललचाने वाली, बच्चों के मनोरंजन को भी शानदार इंतजाम*
धर्मशाला, 25 जून। कांगड़ा वैली कार्निवल के बैनर तले पुलिस मैदान धर्मशाला में सजे समर शॉपिंग फेस्टिवल में लोगों को खरीदारी का शानदार अवसर मिल रहा है। यहां सस्ते दामों में देश-विदेश के बेहतरीन उत्पाद उपलब्ध हैं। वहीं, यहां मिल रही खाने की वैरायटी भी जी ललचाने वाली है। साथ ही फेस्टिवल में बच्चों के मनोरंजन की भी पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं। इस तरह यहां पूरे परिवार के साथ खरीदारी, खानपान और मस्ती का एक कम्पलीट पैकेज मिल रहा है। बता दें, 15 जून को आरंभ हुआ यह समर शॉपिंग फेस्टिवल 29 जून तक चलेगा।
*समर शॉपिंग फेस्टिवल में इन उत्पादों की धूम*
समर शॉपिंग फेस्टिवल में यूं तो रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर कपड़े, किचन, सजावट, फैशन के उत्पादों और फर्नीचर तक की खरीदारी के शानदार विकल्प उपलब्ध हैं, पर इनमें भी कुछ आइटम ऐसी हैं कि जिनकी लोगों में अधिक डिमांड है। इनमें बनारसी साड़ी, फुलकारी सूट, जयपुरी कुर्ती, अफगान ड्राइ फ्रूट, सहारनपुरी फर्नीचर, बदोई कारपेट, कश्मीरी शॉल, क्रॉकरी और बॉम्बे क्लोथ एवं लहंगे की खूब मांग है।
*एक ही जगह पर शॉपिंग, डाइनिंग और मनोरंजन भी*
समर शॉपिंग फेस्टिवल में एक ही स्थान पर शॉपिंग, डाइनिंग और मनोरंजन के पैकेज से लोग काफी खुश हैं। परिवार समेत समर शॉपिंग फेस्टिवल का आनंद ले रही धर्मशाला सुनीता कुमारी का कहना है कि एक ही स्थान पर शानदार शॉपिंग के साथ ही यहां खाने की बेहतरीन वैरायटी का स्वाद लेने का अवसर मिलना अपने आप में मजेदार है। कांगड़ा के पंकज वालिया बताते हैं कि साउथ इंडियन फूड, दिल्ली 6 की चटपटी चाट, सिक्किम समेत अन्य राज्यों की खाने की डिशेज सभी का जी ललचाने वाले ऑप्शन हैं। वहीं बच्चों के मनोरंजन को झूले, वॉटर बोट सुविधा सहित अन्य इंतजाम सोने पर सुहागे जैसे हैं।
*क्या कहते हैं कि जिलाधीश*
जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार पहली बार धर्मशाला में कांगड़ा वैली कार्निवल का आयोजन किया गया है। इसके पहले संस्करण को लेकर लोगों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। लोगों को यह खूब पसंद आया है। कल्चरल नाइट्स को बहुत सराहना मिली है। इसे अगले साल और बड़े स्तर पर किया जाएगा। वहीं कार्निवल के तहत समर शॉपिंग फेस्टिवल का भी आयोजन किया गया है। जिसके जरिए प्रयास हैं कि लोगों को पुलिस मैदान में पूरे परिवार के साथ खरीदारी, खानपान और बच्चों को खेलकूद, मनोरंजन के अच्छे अवसर मिलें। कांगड़ा के पर्यटन राजधानी के रूप में विकास में यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गगरेट व चिंतपूर्णी विस क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री सुनेंगे लोगों की समस्याएं : 25 जनवरी को रायपुर सहोड़ां में उप मुख्यमंत्री सुनेंगे जन समस्याएं – DC राघव शर्मा

ऊना, 23 जनवरी – प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीणों क्षेत्रों में जाकर जनता की समस्याओं के निदान और लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने तथा उनका लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांस नहीं ले पाया और हो गया बेसुध : चिकन खाते समय अचानक गले में हड्डी गई फंस – मौत

चुराह (पांगी) में एक व्यक्ति की गले में चिकन की हड्डी फंसने से मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर के समय घटी। व्यक्ति दोपहर का भोजन करने के लिए अपने क्वार्टर में गया। सुबह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्नेहा मिस व यश भारद्वाज मिस्टर फेयरवैल चुने : अवनी चौधरी मिस व आयुष राठौर मिस्टर विवेक इंटरनेशनल स्कूल चुने

विवेक इंटरनेशन स्कूल के छात्रों ने स्कूल के विदा होने वाले छात्रों की दी विदाई पार्टी बी बी एन , 9 फरवरी (तारा) : विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के जमा दो के छात्रों को...
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पार्टी बदलते ही कार्रवाई, भाजपा पार्षद की भाभी की गिरफ्तारी से बवाल

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव से ठीक पहले शहर का राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण सुबह की पुलिस कार्रवाई से गरमाई राजनीति, सुमन देवी ने AAP छोड़कर थामा था भाजपा का दामन एएम नाथ। चंडीगढ़...
Translate »
error: Content is protected !!