कांगड़ा हवाई अड्डे के लिए मुआवजा राशि का आवंटन शुरूः मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। कांगड़ा :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने पहले बजट की घोषणा को पूरा करते हुए कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए मुआवजा राशि देने का कार्य शुरू कर दिया है।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले के शाहपुर क्षेत्र के जुगेहड़ गांव के भूमि मालिकों को मुआवजा राशि के तौर पर कुल 32.50 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। वहीं, इन भूमि मालिकों को मुआवजे के साथ-साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन के लिए लगभग 3,500 करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे, जिनकी भूमि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए अधिग्रहित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जुगेहड़ गांव के भूमि मालिकों ने प्रदेश सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है क्योंकि यह उनकी वर्षों से लंबित मांग थी।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है ताकि क्षेत्र में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे के विस्तार से पर्यटन उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा जिससे सरकार का जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी बनाने का सपना साकार होगा।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के प्रस्तावित विस्तारीकरण से हवाई पट्टी की लंबाई 1,376 मीटर से 3,010 मीटर तक बढ़ाई जाएगी जिससे यहां एयरबस ए-320 हवाई जहाज की उड़ानों का संचालन संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण से रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे जिससे जिला कांगड़ा के लोग आर्थिक तौर पर समृद्ध होंगे और उनके जीवन में खुुशहाली आएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘कभी फ्लैट तो कभी होटल में बुलाता’, सीनियर अधिकारी करता था गंदी बात, महिलाओं ने कर दी धुनाई

राजस्थान के जयपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कैंसर इंस्टीट्यूट के एक सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पर महिला कर्मचारियों ने हमला कर दिया। ऑफिसर को उनके ही ऑफिस में बुरी तरह पीटा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा की युवती चिट्टे के साथ हुई गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस

एएम नाथ। सोलन :   जिला सोलन के पुलिस थाना बददी के तहत पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर फेस 3 मकान नंबर 421 की तालाशी करने पर 0.93 ग्राम नशीला पदार्थ चिट्टा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

328 बीघा जमीन कुर्क, पूर्व सांसद केडी सिंह की शिमला में और सिरमौर में थी यह जमीन : ईडी ने अल्केमिस्ट ग्रुप फर्जीवाड़े के मामले को लेकर

एएम नाथ । शिमला : ईडी ने अल्केमिस्ट ग्रुप फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी के मालिक और टीएमसी के पूर्व राज्य सांसद केडी सिंह की शिमला में 250 और सिरमौर में...
हिमाचल प्रदेश

भाषा अध्यापक, शास्त्री और कला अध्यापक की काउंसलिंग स्थगित

ऊना  : भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए भाषा अध्यापक, शास्त्री और कला अध्यापक के कुल 10 पदों के लिए 11 से 12 मई तक आयोजित होने वाली काउंसलिंग आगामी आदेशों तक स्थगित कर...
Translate »
error: Content is protected !!