कांग्रेस और आप के बीच पूर्ण तालमेल के चलते इंडिया गठबंधन की रिकॉर्ड वोटों के अंतर से होगी जीत: मनीष तिवारी 

by
चंडीगढ़, 13 मई : चंडीगढ़ संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने भविष्यवाणी की है कि गठबंधन केंद्र शासित प्रदेश से रिकॉर्ड अंतर से जीतेगा, जो चंडीगढ़ के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा अंतर होगा।
तिवारी ने एक बातचीत के दौरान कहा कि चंडीगढ़ में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच पूर्ण तालमेल से हम रिकॉर्ड अंतर से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि यह लिखकर रख लीजिए कि इंडिया गठबंधन चंडीगढ़ सीट कम से कम एक लाख वोटों के अंतर से जीतेगा।
इस क्रम में, दिसंबर 2021 में हुए पिछले एमसी चुनावों के आंकड़ों का हवाला देते हुए, जब कांग्रेस और आप का संयुक्त वोट शेयर 58 प्रतिशत था, जबकि भाजपा का 27 प्रतिशत था, इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार ने कहा कि भाजपा कहीं से भी इस अंतर के करीब नहीं है। हालांकि जब उनसे कहा गया कि एमसी चुनाव संसदीय चुनावों से अलग हैं, तो उसके जवाब में तिवारी ने कहा कि उनके कहने का यही मतलब है कि जब हमें एमसी चुनावों में कुल मिलाकर 58 प्रतिशत वोट मिले थे, तो इस बार इसे 60 प्रतिशत से ऊपर ले जाएंगे, क्योंकि संसदीय चुनाव और एमसी चुनावों से बिल्कुल अलग होते हैं।
इस दौरान आसान और शानदार जीत का विश्वास व्यक्त करते हुए, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ के लोग परिणाम आते ही विभिन्न सांसदों के कामकाज में अंतर महसूस करेंगे। उन्होंने कहा कि एक बार चुने जाने के बाद उनका एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है कि वह जहां भी काम करते हैं, अपना शत प्रतिशत देते हैं। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि लोगों की सेवा के मिशन के साथ राजनीति हमेशा से मेरा उद्देश्य रहा है।
इससे पहले सुबह तिवारी ने अपने सेक्टर-4 स्थित पैतृक घर में चंडीगढ़ के दर्जनों लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों के भारी समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। तिवारी ने निरंकारी मिशन में भी मत्था टेका और वहां से आशीर्वाद लिया।
हर गरीब परिवार को मिलेंगे एक लाख रुपये
बीती शाम मनीमाजरा के वार्ड नंबर 5 में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, तिवारी ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने और नए स्नातकों और डिप्लोमा धारकों को पहले साल में एक लाख रुपये की सुनिश्चित आय के साथ नौकरी देने की अपनी पार्टी की गारंटी दोहराई। इस बैठक का आयोजन गुरचरण दास काला ने किया था।
इसी तरह, सेक्टर 9 चंडीगढ़ में एक बैठक का आयोजन विक्रम धवन द्वारा किया गया था।
इस दौरान तिवारी के साथ चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की और चंडीगढ़ के आप सह-प्रभारी एस.एस आहलूवालिया सहित गठबंधन के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

समाज सेवा करने वाला हर इंसान होता है योद्धा : पूर्व राज्यसभा सांसद खन्ना 

शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन में निशुल्क मेडिकल कैंप में सेवा करने वाले डॉ. अवनीश सूद व रयात बाहरा कालेज के वालंटियर्स को खन्ना ने किया सम्मानित होशियारपुर।  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय...
article-image
पंजाब

MLA Jimpa Pays Tribute to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /sept.28 :  On the birth anniversary of Shaheed Bhagat Singh, MLA Brahm Shankar Jimpa paid floral tributes at Shaheed Bhagat Singh Chowk in Hoshiarpur. Addressing the gathering, he said that following the...
article-image
पंजाब , समाचार

पुलिस पर गुरु ग्रंथ पालकी साहिब की आड़ में पुलिस पर किया हमला ,पुलिस स्टेशन पर हुए हमले में पुलिस करेगी कार्रवाई, मामला होगा दर्ज : डीजीपी पंजाब गौरव यादव

चंडीगढ़ : अमृतसर के अजनाला पुलिस स्टेशन पर खालिस्तान समर्थक ‘वारिस पंजाब दे’ के जत्थेदार अमृतपाल सिंह के समर्थकों की तरफ से हुए हमले के 24 घंटों बाद डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने चंडीगढ़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डोभाल का दो टूक : युद्ध नहीं चाहता भारत…ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से स्पष्ट कहा – ‘आतंक के खिलाफ कार्रवाई जरूरी थी

नई दिल्ली ।  भारत-पाकिस्तान के मध्य युद्धविराम की घोषणा के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच शनिवार देर रात अहम टेलीफोनिक वार्ता हुई। इस...
Translate »
error: Content is protected !!