कांग्रेस का 2027 चुनाव को लेकर सीक्रेट प्लान ! …भूपेश बघेल 30 जुलाई से 8 अगस्त तक पंजाब में रहेंगे

by

  चंडीगढ़ : 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पंजाब कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी अब संगठन को मजबूत करने के लिए और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है।

इसी कड़ी में कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल 10 दिवसीय पंजाब के दौरे पर रहेंगे। भूपेश बघेल 30 जुलाई से 8 अगस्त तक पंजाब में रहेंगे. इन 10 दिनों में वे राज्य के सभी जिलों में संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे. जिला कांग्रेस अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करेंगे. पार्टी का उद्देश्य चुनाव से पहले संगठन की स्थिति का आकलन करना और उसे और मजबूत बनाना है। बैठकों में बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी. केवल इतना ही नहीं यह भी देखा जाएगा कि किन क्षेत्रों में संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है. जिले में पार्टी के कामों और राजनीति की जांच की जाएगी।

पार्टी अपने जनसंपर्क को बढ़ाने में ध्यान देगी और यह भी कोशिश करेगी की ज्यादा से ज्यादा नए सदस्य पार्टी में जोड़ा जाए. कार्यकार्ताओं को आगामी चुनाव के लिए तैयार किया जाएगा. जिलों में स्थानीय मुद्दों और जनता की मांग पर चर्चा होगी, ताकि उसी हिसाब से चुनाव की रणनीति बनाई जा सके।

भूपेश बघेल के दौरे में कार्यकर्ताओं में तालमेल बढ़ाने पर जोर रहेगा. पार्टी मानती है कि मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ता ही चुनाव में जीत दिलाते हैं. इसलिए संगठन को मजबूत करने के लिए हर जिले से सुझाव लिए जाएंगे. 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहती. यही वजह है कि चुनाव में अभी समय होने के बावजूद पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

भूपेश बघेल का यह दौरा पंजाब कांग्रेस के लिए अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि इस दौरान मिली रिपोर्ट और फीडबैक के आधार पर पार्टी आगे की चुनावी रणनीति तय करेगी. आने वाले महीनों में कांग्रेस अपने जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज करने की तैयारी में है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अत्याधुनिक वैक्यूम क्लीनिंग मशीन से साफ होगा शहर : कैबिनेट मंत्री जिंपा की मौजूदगी में मशीन का हुआ सफल ट्रायल

होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा की दूरदर्शी सोच व नगर निगम होशियारपुर की पहल के चलते आज शहर में अत्याधुनिक वैक्यूम क्लीनिंग मशीन का सफल ट्रायल हुआ। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में नशों खिलाफ जागरूकता सेमिनार आयोजित :

गढ़शंकर, 3 नवम्बर : आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब द्वारा संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी की अध्यक्षता में तथा मुख्याध्यापिका नवदीप सहगल के नेतृत्व में आज सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम में “धरती बचाओ...
article-image
पंजाब

The Passing Out Parade and

Hoshiarpur/1st Nov. /Daljeet Ajnoha :  The Passing Out Parade and Attestation Ceremony of 145 Female Recruit Constables of Batch No. 274 was held at Shaheed Satpal Choudhary Parade Ground, Subsidiary Training Centre (STC), Border...
article-image
पंजाब

RTI reveals vacancies in the

False, and hollow health policies are undermining constitutional services/ Dhiman Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 09 : Truth, fairness, tolerance and knowledge are essential to strengthen public service. Development rests on quality and merit, and...
Translate »
error: Content is protected !!