कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फायरिंग की जा रही, हमारे कार्यकर्ता पर गोली चलाई गई, ये काम आप प्रत्याशी कुलदीप धालीवाल के रिश्तेदार ने किया : गुरजीत औजला

by

अमृतसर में कांग्रेस की एक चुनाव रैली के पास फायरिंग और चाकूबाजी हो गई। गोलीबारी में एक शख्स घायल हो गया। आरोप है हमलावरों ने चाकू से भी हमला किया। फायरिंग की ये घटना कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत औजला की रैली के पास हुई है।गुरजीत औजला अमृतसर से कांग्रेस प्रत्याशी और सांसद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पार्टी कार्यकर्ता पास के गांव से बाइक पर सवार होकर चुनावी रैली में शामिल होने पहुंच रहे थे। इसे बीच कुछ गुंडो ने हमला कर दिया। गुरजीत औजला ने फायरिंग करने और चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रैली में शामिल होने से लोगों को जबरन रोका गया।

आप प्रत्याशी पर आरोप :   कार्यकर्ता पर हमला होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने हमारे सभी हथियार जब्त कर लिए हैं। चुनाव में फायरिंग करने के लिए उनके पास कहां से हथियार आए? आप सरकार पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और आप प्रत्याशी कुलदीप धालीवाल विरोधी नारे लगाए। गुरजीत औजला ने कहा- ‘कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फायरिंग की जा रही है। हमारे कार्यकर्ता पर गोली चलाई गई, ये काम आप प्रत्याशी कुलदीप धालीवाल के रिश्तेदार ने किया है। आप वही कर रही है, जो अकाली दल करता था। वे जानते हैं कि लोग हमारे द्वारा किए गए कार्यों के लिए हमसे प्यार करते हैं।’

328 उम्मीदवार चुनाव मैदान में :  पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए 26 महिलाओं सहित कुल 328 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन 25 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है। 2014 लोकसभा चुनाव के बाद करें तो पंजाब में 253 और 2019 में 278 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। लुधियाना लोकसभा सीट पर सबसे अधिक उम्मीदवार हैं, जहां दो महिलाओं सहित 43 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं फतेहगढ़ साहिब सीट पर सबसे कम 14 उम्मीदवार हैं, जहां एक महिला उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। अमृतसर लोकसभा क्षेत्र से 30 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस के प्रधान बने राजा बडिंग तो नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा

चंडीगढ़ । कांग्रेस हाई  कमांड ने लंबे समय तक पंजाब में बदलाव की बयार की नींव रखते हुए आपने वफ़ादारों को अहमियत दी और नवजोत सिधू के लगातार दवाब की राजनीति को दरकिनार करते...
article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री का पुतला : गढ़शंकर तहसील कोर्ट परिसर के सामने डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट इकाई गढ़शंकर ने फूंका

गढ़शंकर : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट की राज्य कमेटी की बैठक के निर्णय के मुताबिक  शिक्षकों की विभागीय मांगों से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं होने के विरोध में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने के...
article-image
पंजाब

जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी बलराम लूथरा के नेतृत्व में टीम ने दवाईओं की दुकानों का किया औचक निरीक्षण :  हर दवाई की दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगाने अनिवार्य : जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी बलराम लूथरा

गढ़शंकर ।  जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी बलराम लूथरा के नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर सुखवीर चंद ने तहसील गढ़शंकर के ग्रामीण व शहर में दवाईओं की दुकानों का औचक निरीक्ष्ण  किया और नशे से सबंधित प्रतिबंधित...
article-image
पंजाब

कोरोना पर फ़तेह पाने के लिए सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं का सहयोग ज़रूरी: डिप्टी कमिश्नर

जि़ले में कोविड के मामलों के संपर्क तलाशने और सही ढंग से एकांतवास लागू करवाने के लिए पुलिस की 8 टीमों का गठन: एस.एस.पी. हिदायतों का उल्लंघन करने पर होगी सख़्त कार्यवाही: नवजोत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!