कांग्रेस की चुनावी रैली में गोली चलने ने बिगाड़ा माहौल : सीईओ ने अमृतसर के जिला निर्वाचन अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर को मामले में 24 घंटे के अंदर अपने स्तर पर जांच कर रिपोर्ट की तलव

by

अमृतसर : अजनाला में कांग्रेस की चुनावी रैली में गोली चलने ने माहौल बिगाड़ दिया है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सिबिन सी ने डीजीपी गौरव यादव से मामले में रिपोर्ट तलब की है। सीईओ ने अमृतसर के जिला निर्वाचन अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर को मामले में 24 घंटे के अंदर अपने स्तर पर जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है, ताकि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा सके।

अमृतसर से कांग्रेसी उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला की तरफ से शिकायत के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंधी डीजीपी को पत्र लिख कर तथ्य आधारित रिपोर्ट जल्द पेश करने के लिए कहा है जिससे आगे भारत निर्वाचन आयोग को इसकी जानकारी दी जा सके।  एक अलग पत्र में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अमृतसर के जिला निर्वाचन अधिकारी- कम- डिप्टी कमिश्नर को तुरंत इस मामले पर ध्यान केंद्रित करके कार्यवाही रिपोर्ट की भी मांग की है। पंजाब के अमृतसर में कांग्रेस के उम्मीदवार गुरजीत औजला की चुनावी रैली में जा रहे वर्करों पर कुछ अज्ञात युवकों ने गोलियां चला दी। जिसमें कार्यकर्ता घायल हुए हैं। आरोपी गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आईआईआईटी ऊना का छठा दीक्षांत समारोह 7 सितंबर को, पद्मश्री डॉ. मायस्वामी अन्नादुराई होंगे मुख्य अतिथि

रोहित भदसाली।  ऊना, 6 सितंबर. भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना का छठा दीक्षांत समारोह 7 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक और चंद्रयान मिशन के निदेशक पद्मश्री डॉ. मायस्वामी अन्नादुराई...
article-image
पंजाब

अमृतसर में पुलिसकर्मी की हत्या पंजाब के भयंकर हालातों का संकेत : खन्ना

जहाँ पुलिस ही सुरक्षित नहीं वहां आम आदमी की क्या सुरक्षा : खन्ना होशियारपुर 18 सितम्बर : पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने अमृतसर में पुलिसकर्मी हरजीत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2027 चुनाव से पहले बड़ा सर्वे : CM से ज्यादा विधायकों से नाराज जनता, यूपी में 49% और पंजाब में 45.3% मतदाता मौजूदा…यूपी-पंजाब में टिकट बदलने का बढ़ सकता है दबाव :

योगी और भगवंत मान की लोकप्रियता बरकरार; 2027 में स्थानीय उम्मीदवार बन सकता है बड़ा फैक्टर नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की राजनीतिक तैयारियां...
article-image
पंजाब

सरकारी एलिमेंटरी स्कूल डल्लेवाल में आजादी का अमृत महाउत्सव मनाया : पवन कटारिया ने सैनिक प्रशोतम सिंह राणा की शहादत की दी जानकारी

गढ़शंकर, 25 सितंबर : सरकारी एलिमेंटरी स्कूल डल्लेवाल में विद्यार्थियों ने आजादी का अमृत महाउत्सव मनाया। इस मे आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेने वाले सभी योद्धाओं व शूरवीरों को याद किया गया और...
Translate »
error: Content is protected !!