कांग्रेस की दूसरी सूची जारी : चार राज्यों के लिए 43 की टिकट फाइनल -पूर्व सीएम अशोक गहलोत और कमलनाथ के बेटे को भी फिर से टिकट

by

अजायब सिंह बोपाराय। नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। इसमें चार राज्यों के 43 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इस सूची में 10 सामान्य, 13 ओबीसी, 10 एससी, 9 एसटी और एक मुस्लिम उम्मीदवार हैं।
कांग्रेस मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से तो राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर से टिकट दिया गया है। इससे पहले 8 मार्च को जारी कांग्रेस की पहली लिस्ट में 39 नामों का ऐलान किया गया था। इस तरह कांग्रेस अब तक 82 नामों का ऐलान कर चुकी है। लिस्ट में 76.7% उम्मीदवारों की उम्र 60 साल से कम है।
राजस्थान में कांग्रेस ने सभी 10 सीटों पर उम्मीदवार बदले : कांग्रेस ने सभी 10 सीटों पर नए उम्मीदवार उतारे हैं। पिछली बार के किसी उम्मीदवार को सेम सीट पर टिकट नहीं दिया है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पिछला चुनाव जोधपुर सीट पर लड़े थे। इसी तरह बीकानेर सीट से पिछले उम्मीदवार मदन गोपाल मेघवाल का टिकट काटकर गोविंद मेघवाल को दिया है। चूरू से पिछले उम्मीदवार रफीक मंडेलिया, झुंझुनूं से श्रवण कुमार, भरतपुर से अभिजीत जाटव और टोंक से नमोनारायण मीणा के टिकट काट दिए हैं। उदयलाल आंजणा को पिछली बार जालोर-सिरोही से टिकट दिया था। इस बार उन्हें चित्तौड़गढ़ से टिकट दिया है। वैभव गहलोत पिछली बार जोधपुर से लड़े थे। इस बार जालोर-सिरोही से उतारा है।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 8 नए चेहरे :
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दूसरी सूची में मध्यप्रदेश की 10 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। छिंदवाड़ा से नकुलनाथ और भिंड से फूल सिंह बरैया चुनाव लड़ेंगे। 10 में से 8 सीटों पर नए प्रत्याशी उतारे गए हैं। छिंदवाड़ा और बैतूल सीट पर ही कैंडिडेट रिपीट किए गए हैं। कांग्रेस की मध्यप्रदेश के लिए पहली लिस्ट में किसी महिला उम्मीदवार का नाम नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दरौली में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 12.50 करोड़ – कुटलैहड़ में पहली बार आयोजित होगा _7 दिवसीय_ भव्य कार्निवल, 25 से 31 दिसंबर तक चलेगा उत्सव: DC जतिन लाल

 रोहित भदसाली।  ऊना, 3 सितंबर. कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोबिंदसागर झील के किनारे स्थित पर्यटन स्थल अंदरौली में पर्यटन विकास पर करीब 12.50 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इस धनराशि का उपयोग जेट...
article-image
पंजाब

टिप्पर और ट्रक में टक्कर में ट्रक चालक की मौत…. दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

गढ़शंकर: गढ़शंकर होशियारपुर मार्ग पर गांव बडेसरों के निकट टिपर और ट्रक की टक्कर में एक ट्रक के चालक की मौत हो गई । पुलिस ने मामला दर्ज कर  शव का पोस्टमार्टम करवा कर...
article-image
पंजाब

देश व्यापी हड़ताल का पंजाब तथा यूटी मुलाजिम-पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट द्वारा पूर्ण समर्थन

गढ़शंकर :  पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसिस फेडरेशन इकाई गढ़शंकर की विशेष बैठक सीनियर नेता अमरीक सिंह की अध्यक्षता में गांधी पार्क गढ़शंकर में संपन्न हुई है। बैठक में फेडरेशन के प्रांतीय नेता मक्खन सिंह वाहिदपुरी...
Translate »
error: Content is protected !!