कांग्रेस की सरकार कुप्रबंधन के लिए जानी जाएगी : 16 महीने के कार्यकाल में इस सरकार ने 25000 करोड़ का ऋण ले लिया – मीनाक्षी लेखी

by

एएम नाथ । शिमला : भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं विदेश व संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस की सरकार कुप्रबंधन के लिए जानी जाएगी।  अपने 16 महीने के कार्यकाल में इस सरकार ने 25000 करोड़ का ऋण ले लिया है, ऋण लेने में तो इस सरकार ने पूर्व के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पूर्व की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 2012 से 2017 के बीच केवल 17829 करोड़ का ऋण लिया था। कांग्रेस की सरकार ने इस ऋण को कहां खर्च इसका अभी तक हमें भी समझ नहीं आ रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश में एक भी विकास कार्य नहीं किया है और यही कारण है कि वह जनता के बीच में जाकर लोकसभा चुनाव के लिए वोट नहीं मांग का रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर महिला विरोधी का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को केवल झूठ बोलना आता है और हिमाचल प्रदेश की जनता एवं महिलाओं को गुमराह करना आता है जो विधानसभा चुनाव आए थे तब भी वह एक गारंटी लेकर आए थे जिसमें उन्होंने कहा था की पहली कैबिनेट में हम महिलाओं को 1500 रूपये प्रति महीना देंगे। अब लोकसभा चुनाव आ गए तो 1500 रुपए प्रति महीने का एक बार फिर जुमला उन्होंने महिलाओं को दे दिया।

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान भी एक नीला फॉर्म भरवाया गया था और अब भी एक फार्म भरवाया जा रहा है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी केवल मात्र वोट प्राप्ति की इच्छा रखती हैं अपितु जनसेवा की कोई इच्छा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में भारत को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। यह परिवर्तन सभी क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है, चाहे वह रेलवे हो, राजमार्ग हो, स्वास्थ्य सेवा हो, शिक्षा आदि हो। यह प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के दृष्टिकोण की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कांग्रेस में जल्द होगी बड़ा बदलाव : प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर भी लग सकती है मुहर

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस संगठन विस्तार और नए अध्यक्ष को लेकर स्थिति साफ कर दी है. सीएम ने बताया कि कांग्रेस संगठन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोटगढ़ में रिहायशी मकान चढ़ा आग की भेंट, 30 लाख का नुकसान

एएम नाथ। शिमला :  शिमला जिला में कोटगढ क्षेत्र के थानेधार में आज सुबह सवेरे एक भीषण अग्निकांड में एक तीन मंजिला रिहायशी मकान आग की भेंट चढ़ कर ख़ाक हो गया। जानकारी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में 60 वर्ष से अधिक व 45 वर्ष से अधिक बीमार व्यक्तियों को लगेगा कोविड टीकाः एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा

को-विन 2.0 पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से करना होगा पंजीकरण ऊना (1 मार्च)- अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज एक प्रैस वार्ता में बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के...
article-image
पंजाब

सेहरा बांधकर परिजनों ने किया बेटे का संस्कार : पार्किंग विवाद में चाकुओं से गोदकर थी हत्या, 5 गिरफ्तार

मोहाली :  कुंभड़ा निवासी दिलप्रीत का आज कड़ी सुरक्षा में परिजनों ने उसके सिंह सेहरा बांधकर आखिर विदाई । इससे पहले दिलप्रीत का शव कुभड़ा स्थित घर पर लाया गया। वहीं, पुलिस और प्रशासन...
Translate »
error: Content is protected !!