कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल गर्ग उर्फ मोंटी पर कालाअंब बैरियर के पास जानलेवा हमला : गाड़ी में रखे 10 लाख रुपए के बैग को भी उठा कर फरार

by

काला अंब : नाहन नगर परिषद के पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल गर्ग उर्फ मोंटी पर कालाअंब बैरियर के पास जानलेवा हमला हुआ। इस दौरान कुछ नकाबपोश बदमाशों ने उनकी गाड़ी तोड़ दी और 10 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में मोंटी गर्ग ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ अंबाला से क्रेटा गाड़ी में नाहन की ओर आ रहे थे। इस दौरान एक स्विफ्ट गाड़ी में करीब 5-6 हथियारबंद बदमाशों ने गाड़ी को रोककर कर घेर लिया। मोंटी गर्ग ने बताया कि गुंडे पिस्तौल और लाठियों से लैस थे। बगैर कुछ पूछे सीधे उन पर लाठी और डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इस जानलेवा हमले में गाड़ी के शीशे ताेड़ दिए। जिससे सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। बदमाशों ने उनकी गाड़ी में रखे 10 लाख रुपए के बैग को भी उठा लिया।
मोंटी गर्ग ने बताया कि वह अपनी एक पेमेंट लेकर अंबाला से घर लौट रहे थे। SHO काला अंब मोहर सिंह ने बताया कि मोंटी गर्ग की शिकायत के आधार पर दो युवकों की शिनाख्त की गई हैं। इसमें काला अंब के दीपक कुमार व विक्रम सिंह शामिल है। शिकायत में 6 लोगों द्वारा हमले की बात कही गई है। बैरियर पर लगे CCTV फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

452 के करीब पदों पर भर्ती करेगा : पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर जल्द ही 452 के करीब पदों पर भर्ती करेगा। इसके लिए एक जून से साक्षात्कार प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। इन साक्षात्कारों के माध्यम से...
हिमाचल प्रदेश

एचपीएसएस अधिकारी मनजीत बंसल बनीं संयुक्त सचिव, अतिरिक्त वित्त सचिव प्रदीप कुमार को सेवा विस्तार

एएम नाथ । शिमला : विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों पर उप सचिव (एचपीएसएस) मनजीत बंसल को संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में सरकार की ओर से मंगलवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी में एकीकृत मातृ एवं शिशु अस्पताल की संभावनाओं का पता लगाने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार सायं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में एकीकृत मातृ एवं शिशु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युकां अध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानिया ने लिया बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर हुए नुकसान का जायजा

एएम नाथ। चम्बा : भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गत 2 दिनों में भारी बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर भारी नुकसान हुआ है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष चम्बा सुनाभ सिंह पठानिया ने बुधवार को...
Translate »
error: Content is protected !!