कांग्रेस के ही लोग षड्यंत्र रच रहे : 15 से अधिक विधायक मुख्यमंत्री से तंग आकर भाजपा में शामिल होने को तैयार – जयराम ठाकुर के बयान से प्रदेश में हड़कंप

by

एएम नाथ। नालागढ़ : कांग्रेस की नाव डुबाने के लिए कांग्रेस के ही लोग अब षड्यंत्र रच रहे हैं। अब भी 15 से अधिक विधायक मुख्यमंत्री से तंग आकर भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठे हैं। यह शब्द जयराम ठाकुर ने वीरवार को नालागढ़ के मझौली व रामशहर में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल ठाकुर के लिए चुनाव प्रचार दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होनों कहा कि विधानसभा उपचुनाव में तीनों सीटों पर भाजपा जीतेगी। प्रदेश में नेता परिवर्तन नहीं, बल्कि सत्ता परिवर्तन होना तय है और प्रदेश में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने वाली है।
इसमें नालागढ़ के कृष्ण लाल ठाकुर और लखविंदर राणा को विशेष सम्मान दिया जाएगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था इस कदर बिगड़ चुकी है। बिलासपुर में गोलीकांड को लेकर पूर्व विधायक के बेटे को गिरफ्तार किया गया है।
जल्द ही प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने वाली : जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब बीजेपी की सरकार बनेगी, तब एक बार फिर विकास रफ्तार पकड़ेगा। उप चुनाव में जो मुकाबला होने जा रहा है। वह बीजेपी और कांग्रेस के साथ-साथ धरतीपुत्र और बाहरी के बीच में होगा, इसमें आपको लोकल उम्मीदवार को जिताना है। जयराम ठाकुर ने कहा, “सुक्खू सरकार सभी मोर्चे पर फेल है। सरकार झूठी गारंटियां और झूठे वादे करके सत्ता में आई और सत्ता में बने रहने के लिए भी सिर्फ झूठ का सहारा लिया जा रहा है। सरकार के झूठ की वजह से प्रदेश के लोगों ने सुक्खू सरकार को नकार दिया है।

उन्होंने दावा करते हुए कहा, “लोकसभा चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की कुल 68 में 61 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को बढ़त दे दी है। मुख्यमंत्री को लोकसभा चुनाव के दौरान अपने हल्के में भी बढ़त नहीं मिली. चुनाव में मुख्यमंत्री अपने हलके नादौन में ही चुनाव हार गये हैं। हिमाचल प्रदेश के लोगों ने सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों को खारिज कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर ने आगे कहा, “हिमाचल में दो बड़े प्रोजेक्टों को केंद्र की बीजेपी सरकार ने दिया है। इसमें एक बल्क ड्रग पार्क और दूसरा मेडिकल डिवाइस पार्क है, जो नालागढ़ में स्थापित हो रहा है। इसमें केंद्र सरकार 300 करोड़ रुपये खर्च कर रही है. यह हिमाचल के प्रति पीएम मोदी के प्यार को दिखाता है। जयराम ठाकुर ने कहा “यहां सभी विकास कार्य बीजेपी की पूर्व सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा ही संभव हो सका। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ज्यादा दिनों तक चलने वाली नही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के परेल में पंचर की दुकान में टायर फटने से व्यक्ति की मौत

एएम नाथ। चम्बा : चंबा जिला के सुल्तानपुर के साथ लगते मोहल्ला परेल में शनिवार को एक टायर पंचर की दुकान में टायर फटने से हुए जोरदार धमाके में टायरमैन की दर्दनाक मौत हो...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तेज रफतार टिप्पर दुकानों में घुसा और तीन दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रसत : दुकानों मे पड़ी सब्जियां फल और ऐसी व फ्रीजर भी टूट गए

गढ़शंकर । गढ़शंकर नंगल रोड़ पर अड्डा झुगियां में सुवह करीव साढ़े तीन वजे एक तेज रफतार टिप्पर दुकानों में घुस गया और तीन दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा। देर शाम तक टिप्पर उकत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारी महासंघ की मुख्यमंत्री सुक्खू सरकार को दो टूक : महासंघ आज भी अपनी मांगों को लेकर अडिग

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सेवाएं महासंघ में स्पष्ट किया है कि वह न तो डरे हैं और न ही झुके हैं. महासंघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि महासंघ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घटने वाली है आपकी या EMI या बढ़ेगा बोझ?… 1 अक्टूबर को क्या हो सकता….यहां जानिए

SBI की एक रिसर्च रिपोर्ट ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की कटौती की सलाह दी है. इसे सबसे अच्छा विकल्प बताया गया है. हालांकि, कई एक्सपर्ट्स...
Translate »
error: Content is protected !!