कांग्रेस को बड़ा झटका : पूर्व मेयर जगदीश राजा ने थामा आप का दामन

by
जालंधर :  पंजाब में होने जा रहे नगर निगम चुनाव से पहले जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मेयर और कांग्रेस नेता जगदीश राजा पत्नी अनीता और समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी  में शामिल हो गए हैं।
जगदीश राजा को आप के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और शैरी कलसी ने शामिल करवाया है। ऐसे में कांग्रेस की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़नी शुरू हो गई हैं। इससे पहले विधानसभा चुनावों में भी आप ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को पार्टी में शामिल करके बड़ा झटका दिया था।
कहा जा रहा है कि आप जगदीश राजा को चुनावों में जीत हासिल करने के बाद बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। इस बार आप ने वॉलंटियर्स को मैदान में उतारने का मन बनाया है। ऐसे में उनसे भी आवेदन मांगे गए हैं। हाल ही में ईटीओ हरभजन सिंह ने कहा था कि पार्टी एप्लीकेशंस के सर्वे करवाएगी और उसके आधार पर उम्मीदवारों को टिकट दिए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार जगदीश राजा और उनकी पत्नी अनीता को पार्टी जल्द बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।  कांग्रेस पहले ही अंतर्कलह से जूझ रही है। पिछले महीने धूरी के पूर्व विधायक दलवीर गोल्डी ने आम आदमी पार्टी को छोड़ा था। वे कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे। कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग उनको शामिल करवाना चाहते थे। लेकिन नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा इसके लिए राजी नहीं थे। अमरिंदर से मुलाकात के बाद गोल्डी ने अमृता वड़िंग के लिए गिद्दड़बाहा में प्रचार भी किया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल ने जिला रेड क्रास सोसायटी के विंग्स प्रोजेक्ट को दिए 1 लाख 51 हजार रुपए का योगदान

 स्कूल में करवाए गए चैरिटी शो में एकत्र कपड़े व स्टेशनरी भी रेड क्रास सोसायटी को सौंपी होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के चेयरमैन संजीव वासल व सी.ई.ओ राघव वासल ने...
article-image
पंजाब

औरत ने भाग कर बचाई जान : बजरी से भरा टिप्पर बिच सड़क में पलटा

माहिलपुर । माहिलपुर शहर के जैजों दोआबा रोड़ पर शाम छह बजे के करीब सड़क पर बजरी से भरा टिपर अंस्तुलित होकर पलट गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बचाव हो गया। लेकिन सड़क...
article-image
पंजाब

मोहाली में हड़कंप ….16 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला

मोहाली :  सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के 16 प्रतिष्ठित निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तुरंत...
article-image
पंजाब

स्कूल में बंद कर महिला टीचर को पीटा : महिला टीचर ने आरोप लगाए – कमेटी प्रधान ने किए अश्लील कमेंट, सब ने मिलकर उसे लात घूसे और थप्पड़ मारे

लुधियाना : हलवारा के पक्खोवाल में एक निजी स्कूल में महिला टीचर के साथ मारपीट और बिना नोटिस दिए नौकरी के निकाल दिया गया। महिला टीचर सिमरनजीत कौर ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!