कांग्रेस जनता को गुमराह करने के लिए दे रही झूठी गारंटियां : जयराम ठाकुर

by

पालमपुर नगर निगम में प्रत्याशी जनसमर्थन चुनावी सभा में पूर्व मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा हमला

कहा, जिस पालमपुर की धरती से राम मंदिर निर्माण का ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित हुआ था, उसी पवित्र स्थान से कांग्रेस ने ‘हिमाचल ऑन सेल’ की शुरुआत कर दी

एएम नाथ। पालमपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को नगर निगम पालमपुर में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार किया और आरोप लगाया कि जिस पार्टी की अपनी कोई गारंटी नहीं रह गई है, वह जनता को गुमराह करने के लिए फिर से झूठी गारंटियां बांट रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज हिमाचल प्रदेश की स्थिति ऐसी हो गई है जैसे इसे कोई अपरिपक्व छात्र नेता चला रहा हो, जो विकास के बजाय समोसे खो जाने पर पुलिस जांच बिठाने और सोशल मीडिया पर लिखने वाले पत्रकारों व नेताओं पर एफआईआर करने में व्यस्त है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए ठाकुर ने कहा कि पालमपुर जैसे शांत इलाके में दिनदहाड़े बस स्टैंड पर युवती पर दराट से हमला होना और सरकाघाट में कॉलेज जा रही छात्रा का मर्डर जैसी घटनाएं यह दर्शाती हैं कि सरकार का प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं है।
उन्होंने पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय की 114 हेक्टेयर जमीन को पर्यटन के नाम पर अपने ‘मित्रों’ को बेचने के फैसले को प्रदेश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया और कहा कि जिस पालमपुर की धरती से राम मंदिर निर्माण का ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित हुआ था, उसी पवित्र स्थान से कांग्रेस ने ‘हिमाचल ऑन सेल’ की शुरुआत कर दी है, जिसे भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट तक लड़कर रुकवाया।

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू की तुलना राहुल गांधी से करते हुए तंज कसा कि दोनों जहां भी प्रचार करने जाते हैं, वहां कांग्रेस का सफाया निश्चित हो जाता है। उन्होंने जनता को याद दिलाया कि कांग्रेस ने ग्रामीण इलाकों को नगर निगम से बाहर करने और 10 वर्षों तक कोई नया टैक्स न लगाने का वादा किया था, लेकिन साढ़े तीन साल बीत जाने के बाद भी न तो क्षेत्र बाहर किए गए और न ही जनता को टैक्स से राहत मिली, बल्कि नए टैक्स थोपे जा रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार आने पर जनभावनाओं का सम्मान करते हुए ग्रामीण इलाकों को उनकी इच्छा के अनुसार निगम से बाहर रखा जाएगा और शहरों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने पालमपुर के स्थानीय विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 वर्षों से शहर का विकास ठप पड़ा है और केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत 127 करोड़ की सीवरेज योजना में भी बड़ा घोटाला किया गया है, जहां पाइप बिछाने से पहले ही चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए टाइलें लगा दी गईं और फिर उन्हें उखाड़ा गया। उन्होंने बेसहारा पशुओं, पार्किंग और अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और दावा किया कि भाजपा पालमपुर के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा दो सीटों से भी सरकार बनाने का सामर्थ्य रखती है और आने वाले समय में पालमपुर की जनता कांग्रेस को इसका करारा जवाब देगी। इस अवसर पर भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सांसद राजीव भारद्वाज, विधायक विपिन परमार और त्रिलोक कपूर सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे, जिन्होंने एकजुट होकर भाजपा की जीत का आह्वान किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने सनोली स्कूल को दिए पौने तीन लाख के खेल मैट

ऊना, 15 सितंबर – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने गत सायं ऊना विधानसभा क्षेत्र के सनोली गांव में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के लिए लगभग पौने तीन लाख रुपये लागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीर्थन घाटी की पेखड़ी पंचायत में चुनावी रण तेज : प्रधान पद सहित 14 प्रत्याशी मैदान में ….शुंगचा वार्ड से निशा देवी औशलिंगा से लाल सिंह निर्विरोध सदस्य घोषित।

चुनाव चिन्ह मिलते ही गांव-गांव में शुरू हुआ प्रचार अभियान। तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार (परस राम भारती):- जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत पेखड़ी में पंचायती राज चुनाव इस बार काफी दिलचस्प...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नवोदय में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 21 अक्टूबर तक होगा

होशियारपुर, 9 अक्टूबरः सह-शिक्षा आवासीय पीएम श्री विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही, जिला होशियारपुर में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए कक्षा 9 और 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरने की तिथि 21 अक्टूबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है। जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

28 अप्रैल से 6 मई, 2026 तक आयोजित की जाएंगी विभागीय परीक्षाएं

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभागीय परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी से 13 मार्च, 2026 तक मानव संपदा पोर्टल के...
Translate »
error: Content is protected !!