कांग्रेस नेता के बेटे के सिर पर लोहे की राड से हमला की हत्या : स्कॉर्पियो में आए थे हमलावर, 5 के खिलाफ मामला दर्ज

by

मंडी गोबिंदगढ़  : कांग्रेस पार्टी के नेता के बेटे की हत्या कर दी गई। मंडी गोबिंदगढ़ के विकास नगर निवासी कांग्रेसी नेता मनजीत सिंह ने बेटे की हत्या के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक तरनजीत सिंह (35) लुधियाना में स्कैप का कारोबार करता था। पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की रंजिश में हत्या की गई है।

पुलिस को दी शिकायत में कांग्रेस नेता मनजीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा तरनजीत सिंह लुधियाना में लोहा स्क्रैप का कारोबार करता था। करीब एक साल पहले उसका अपने दोस्तों से झगड़ा हो गया था। बुधवार को जब तरनजीत पास के गांव बदीनपुर में अपने दोस्तों से मिलने गया था। तभी एक स्कॉर्पियो गाड़ी में आए 4-5 अज्ञात युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने तरनजीत सिंह के सिर पर लोहे के रॉड से कई वार किए। इस हमले में वह गंभीर घायल हो गया।

घायल तरनजीत सिंह ने उसी समय पिता को फोन पर बताया था कि उसपर कुछ लोगों ने हमला किया है और वह जख्मी है। इसके बाद उसे खन्ना के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस थाना के एसएचओ अर्शदीप शर्मा ने बताया कि मनजीत सिंह के बयान के आधार पर उसके बेटे का कत्ल करने वाले अज्ञात पांच लोगों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

मनजीत सिंह ने बताया कि तरनजीत उसका इकलौता बेटा था। वह शादीशुदा था और उसकी एक बच्ची भी है। उसका बेटा सिर्फ अपने दोस्तों को गलत काम करने से रोकता था जिसका वह विरोध करते थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जुआ खेल रहे थे 20 लड़के : 4 बदमाश बंदूक दिखाकर पैसे लूटकर फरार

जालंधर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसमें नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर जुआ खेल रहे लड़कों से पैसे लूट लिए। यह घटना जालंधर के JMP फैक्ट्री के सामने बने चबूतरे पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किडनी फेल्योर के हर साल 2.2 लाख नए मरीज, ट्रांसप्लांट केवल 6000 में – देश में ऑर्गन डोनेशन का अभाव : डॉ. एचके इमरान हुसैन

रोहित भदसाली। होशियारपुर/ ऊना , 28 अगस्त: “ देश में हर साल 2.2 लाख नए मरीजों में क्रोनिक किडनी फेल्योर विकसित होता है और केवल 6000 लोग ही अंगदान के अभाव में ट्रांसप्लांट करा...
article-image
पंजाब

From ‘War Against Drugs’ to

Daljeet Ajnoha l Hoshiarpur : May 26 : In an in-depth and exclusive conversation with Hoshiarpur MLA Brahm Shankar Jimpa, several key issues were discussed, ranging from Punjab’s ongoing ‘War Against Drugs’ campaign to...
article-image
पंजाब

What is the cause of

Hoshiarpur : Daljeet Ajnoha : Oct 13 – What is the cause of dengue and malaria, how can we prevent it and what precautions should be taken, during a special conversation with Civil Surgeon Hoshiarpur...
Translate »
error: Content is protected !!