कांग्रेस नेता ने अपने क्षेत्र में तीन सीबीएसई स्कूलों की मांग की

by

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज शिमला में मंडी जिला के जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न मांगों पर चर्चा की। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के जोगिंद्रनगर, चौंतड़ा और लड़भड़ोल में सीबीएसई स्कूल खोलने की मांग रखी।
मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
जीवन ठाकुर ने इस अवसर पर अपने क्षेत्र के महिला मंडल टिक्करू की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11,000 रुपये का चेक भी मुख्यमंत्री को भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के योगदान आपदा में जरूरतमंदों की सहायता करने में बहुत मददगार साबित होते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गोहर स्कूल में धूमधाम से मनाया गया उप मंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस : एसडीम लक्ष्मण सिंह कनेट ने फहराया तिरंगा

 गोहर : 26 जनवरी :  75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक आदर्श पाठशाला गोहर में उप मंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम में उप मंडल अधिकारी नागरिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

31 बच्चों को बांटे मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत DC राघव शर्मा ने पात्रता प्रमाण पत्र

सुख आश्रय योजना के तहत जिला में चिन्हित किए गए हैं 182 मामले ऊना, 22 नवम्बर – मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत जिला के 182 अनाथ बालक-बालिकाओं के मामलों को चिन्हित किया गया है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में 29 जुलाई से श्रावण अष्टमी नवरात्र मेला शुरू : मेले के दौरान मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा

चिंतपूर्णी । शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में 29 जुलाई से श्रावण अष्टमी नवरात्र मेला शुरू होगा और मेला 8 अगस्त तक चलेगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। मेले के दौरान चिंतपूर्णी मंदिर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईपीएस भगत सिंह को दी सीएम के ग्रह जिले हमीरपुर के नए एसपी : पदम चंद को पंडोह बटालियन भेजा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल सरकार ने देर रात 2 आईपीएस के तबादला आदेश जारी किए है। आदर्श चुनाव आचार संहिता हटते ही सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर के...
Translate »
error: Content is protected !!