कांग्रेस नेताओं ने पंजाब उपचुनाव से पहले वडिंग ने भी कर दिया बड़ा दावा

by
चंडीगढ़।  कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेताओं ने मंगलवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के लोगों के सामने अपने ‘झूठ और झूठे वादों’ के चलते बेनकाब हो गई है और आगामी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को हरा देगी।
पार्टी मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में कांग्रेस के पंजाब नेताओं की एक बैठक हुई जिसमें पार्टी विधायकों ने विधानसभा के बजट सत्र की रणनीति और आप सरकार को घेरने के बारे में चर्चा की।
                    कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल राज्यसभा में अपने लिए एक सीट सुरक्षित करने के वास्ते पार्टी के लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं. उपचुनाव जीतने पर अमन अरोड़ा को उच्च सदन से इस्तीफा देना होगा।  उपचुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
अरविंद केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा के लिए होना चाहते हैं निर्वाचित- बाजवा
प्रताप बाजवा ने कहा कि केजरीवाल सब कुछ खुद कर रहे हैं क्योंकि वह पंजाब से राज्यसभा के लिए निर्वाचित होना चाहते हैं. उन्होंने 21 से 28 मार्च तक छोटा बजट सत्र आयोजित करने के लिए आप सरकार पर भी निशाना साधा. बाजवा ने कहा कि एक साल के दौरान 40-40 दिनों के तीन सत्र होने चाहिए और यह मांग आप तब उठाती थी जब वह सत्ता में नहीं थी।
अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी कर दिया बड़ा दावा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि कांग्रेस लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में अपने उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करेगी. उन्होंने दावा किया कि आप पंजाब के लोगों के सामने अपने झूठ और झूठे वादों के कारण बेनकाब हो गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार के कानून संशोधन पर बाजवा का गंभीर आरोप

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शुक्रवार को पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाल ही में पंजाब प्रबंधन और नगरपालिका संपत्ति हस्तांतरण अधिनियम, 1920 की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बलात्कार और आपराधिक धमकी दिए जाने का आरोप में : भाजपा के नेता सैयद शाहनवाज हुसैन को अदालत ने तलब किया

नई दिल्ली :  दिल्ली की एक अदालत ने बलात्कार और आपराधिक धमकी दिए जाने का आरोप लगाने वाली महिला की शिकायत पर बुधवार (11 अक्टूबर) को भारतीय जनता पार्टी  के नेता सैयद शाहनवाज हुसैन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई : बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास और आईआईआईटी का किया उदघाटन

ऊना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऊना में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी और 128 करोड़ रुपये के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने ऊना रेलवे स्टेशन...
article-image
पंजाब

तीक्ष्ण सूद ने संस्था सवेरा की मांग पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी नड्डा को होशियारपुर में डे केयर कैंसर सेंटर खोलने के लिए लिखा पत्र …कहा: दो-दो बार नींव पत्थर भी लगे परन्तु होशियारपुर में नहीं शुरू कैंसर अस्पताल :

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  समाज सेवी संस्था सवेरा के संजोयक डॉ. अजय बंगा द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद को पत्र देकर होशियारपुर में डे केयर कैंसर सेंटर खोलने की मांग की हैं। श्री सूद द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!