कांग्रेस पार्षद सुशील कालिया का जहरीला पदार्थ निगलने से निधन : सुशील कालिया और उनके परिजनों पर विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप लगा था

by

जालंधर :जालंधर के वार्ड नंबर 64 से कांग्रेस पार्षद सुशील कालिया उर्फ विक्की ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। जहरीला पदार्थ निगलने के बाद जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन तुरंत उन्हें सेक्रेड हार्ट अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने तो उनका इलाज शुरू कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। हालांकि डॉक्टर और परिजनों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
हेनरी परिवार के खासमखास सुशील कालिया उनके बेटे अंशुमन और रिश्तेदारों के खिलाफ पिछले साल पुलिस ने भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया था। सुशील कालिया और उनके परिजनों पर विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप लगा था। सुशील कालिया ने तो केस में पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय से जमानत ले ली थी, लेकिन उनके बेटे को हाईकोर्ट से जामनत नहीं मिली थी। इसके बाद जमानत का मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा था, लेकिन वहां पर भी कोई राहत नहीं मिली थी। विधायक बावा हेनरी ने अपनी विधायक निधि से उत्तरी हलके में छह वेलफेयर सोसायटियों को 10-10 लाख की ग्रांट जारी की थी। लेकिन जो ग्रांट जारी हुई थी वह बैंक खाते से तो निकल गई लेकिन आगे प्रयोग नहीं हुई। प्रदेश सत्ता पलट हो गया तो मौजूदा सरकार ने इसकी एडीसी से जांच करवाई जिसमें उन्होंने पार्षद सुशील कालिया उनके बेटे अंशुमन समेत 20 लोगों को दोषी पाया। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही
पूर्व विधायक केडी भंडारी ने की थी शिकायत: इस सारे गड़बड़झाले की शिकायत नार्थ हलके से ही भाजपा के पूर्व विधायक कृष्णदेव भंडारी (केडी भंडारी) ने डीसी को की थी। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार नई-नई थी और भ्रष्टाचार के खिलाफ भी मुहिम गर्मजोशी से शुरू हुई थी। डीसी ने भी आगे जांच एडीसी वरिंदरपाल को सौंप दी। जांच रिपोर्ट आने के बाद फिर से इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई जिसने सभी बीस लोगों के खिलाफ हेराफेरी की धारा 420 भी जोड़ दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जीवन जागृती मंच ने लगाए 150 ट्रैक्टर ट्रॉलियां को रिफलेक्ट लगाए

गढ़शंकर । श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पुर्व पर जीवन जागृती मंच गढ़शंकर के वालंटियर्स दुआरा मंच के अध्यक्ष प्रिंसीपल बिक्कर सिंह की  अगुआई में 150 ट्रैक्टर ट्रॉलियां पर रिफलेक्ट लगाए। प्रिंसिपल बिक्कर...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने 2.36 करोड रुपए की लागत वाले सडकीय ढांचे के प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखा

मंढाली से कुलथम तक 4.71 किलोमीटर सड़क को चौड़ा और मजबूत किया जाएगा बंगा, 25 नवंबर: जिले के सडकीय ढांचे को मजबूत करने हेतु श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने वीरवार को...
article-image
पंजाब

बीनेवाल मैहिदवानी व बीनेवाल हिमाचल प्रदेश की सीमा तक की सड़कों की हालत बद से बदतर

गढ़शंकर। बीनेवाल से मैंहिदवानी और बीनेवाल से हिमचाल प्रदेश के सिंगा की सीमा तक की सडक़ों दर्जनों जगहों से खड्ड का रूप धारण कर चुकी है। सडक़ के निर्माण के बाद कभी भी विभाग...
article-image
पंजाब

कार्यकारी/तकनीकी सहायक के 10 व अप्रिंटिसशिप के 100 पद टोरेंट फार्मास्युटिकल बद्दी द्वारा भरे जाएंगे

ऊना, 25 जून – मैसर्ज़ टोरेंट फार्मास्युटिकल लिमिटेड बद्दी द्वारा 25 जून को प्रातः 9.30 बजे रक्कड़ काॅलोनी ऊना स्थित दयाल होटल में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते...
Translate »
error: Content is protected !!