कांग्रेस रैली : टीम के सदस्य बनें और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो मैं और खरगे जी आपको सही कर देंगे – राहुल गांधी

by

बरनाला : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने कृषि उत्पादों सहित अमेरिकी सामानों के लिए दरवाजे खोलकर किसानों और लघु एवं मध्यम उद्योगों के ‘डेथ वारंट’ (मौत के फरमान) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं ।

पंजाब के बरनाला में आयोजित ‘किसान महाचौपाल’ रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, “मैं जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि एक तूफान आ रहा है. जब अमेरिका के बादाम, सेब, दालें, कपास और सोयाबीन भारत आएंगे, तब तूफान आएगा.” लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ऐसा नहीं करना चाहते थे. राहुल गांधी ने आरोप लगाया, “लेकिन उन्होंने एपस्टीन फाइल जारी करने की धमकी और उद्योगपति गौतम अदाणी की कंपनी के खिलाफ अमेरिका में चल रहे एक मामले के कारण दबाव में आकर यह कदम उठाया।

राहुल गांधी राज्य के राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मालवा क्षेत्र में रैली को संबोधित कर रहे थे. पंजाब विधानसभा की कुल 117 सीट में से 69 सीट इसी मालवा क्षेत्र में आती हैं. उन्होंने कथित तौर पर गुटबाजी की शिकार पंजाब की कांग्रेस इकाई के नेताओं को कड़ा संदेश देते हुए चेतावनी दी कि यदि वे टीम के खिलाड़ी नहीं बन सकते हैं तो उन्हें रिजर्व में बैठा दिया जाएगा. पंजाब विधानसभा का चुनाव अगले साल प्रस्तावित है. राहुल गांधी ने कहा, “मैं कांग्रेस पार्टी को यह संदेश देना चाहता हूं कि काम टीम भावना से ही होता है. एक खिलाड़ी मैच नहीं जीत सकता. हमारी पूरी टीम यहां मौजूद है.” राहुल गांधी ने कहा, “खरगे जी (कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे)और मेरी ओर से, मैं यह संदेश देना चाहता हूं कि टीम के खिलाड़ी बनो, अन्यथा हम आपको रिजर्व खिलाड़ी के रूप में बिठा देंगे।

उन्होंने कहा, “आप चाहे कितने भी बड़े नेता क्यों न हों, पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता। टीम के सदस्य बनें और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो मैं और खरगे जी आपको सही कर देंगे।  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर मोदी सरकार पर अपना हमला तेज करते हुए प्रधानमंत्री पर देश को ‘बेचने’ और ‘बर्बाद’ करने का आरोप लगाया. उन्होंने सवाल किया, “जब भारत ने हर साल नौ लाख करोड़ रुपये के अमेरिकी उत्पाद खरीदने पर सहमति जताई तो उसे इस व्यापार समझौते के बदले में क्या मिला.” राहुल गांधी ने कहा कि अगर भारत हर साल नौ लाख करोड़ रुपये का सामान खरीदता है, “तो हमारे लघु एवं मध्यम उद्योग क्षेत्र का क्या होगा? यह तो खत्म हो जाएंगे”।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने रैली में कहा, “आपने देश बेच दिया, आपने देश को बर्बाद कर दिया. अमेरिका ने भारत को क्या दिया? मुझे एक बात बताएं… क्या उन्होंने कोई गारंटी दी? क्या उन्होंने कहा कि वे खरीदेंगे भी? नहीं.” उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि क्षेत्र को खोलने को लेकर असहमति के कारण यह सौदा चार महीने से रुका हुआ था. राहुल गांधी ने कहा, “मैंने विशेषज्ञों से पूछा कि यह (कृषि) समझौता क्यों अटका हुआ है. मुझे जवाब मिला कि अमेरिका चाहता है कि भारतीय कृषि क्षेत्र को उसके लिए खोला जाए और हमारी सरकार इसे खोलना नहीं चाहती.” उन्होंने कहा कि इस मोर्चे पर चार महीने तक कुछ भी नहीं हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

The film “Gold Medal Da

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Feb.6 : Today Screening of the film “Gold Medal Da Dahej”, based on the story by Avinash Rai Khanna and directed by Ashok Puri, was held at the auditorium of Punjab University Swami...
article-image
पंजाब

नशीली गोलियों सहित एक नौजवान गिरफ्तार

गढ़शंकर – थाना गढ़शंकर के अंतर्गत आती पुलिस चौकी समुद्रा की चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर परमिंदर कौर द्वारा पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान एक नौजवान को नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। इस...
article-image
पंजाब

ग्रामीण विकास फंड का मामला उठाया, चंडीगढ़ में पंजाब कैडर के SSP पर भी चर्चा : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात में ड्रोन घुसपैठ, बॉर्डर सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर चर्चा की। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके समर्थक और...
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी असम के शिवसागर में एक लाख से अधिक जमीन के पट्टों का वितरण करेंगे

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 23 जनवरी 2021 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के उपलक्ष्‍य में आयोजित पराक्रम दिवस समारोह को संबोधित करने के लिए कोलकाता जाएंगे। प्रधानमंत्री असम...
Translate »
error: Content is protected !!