कांग्रेस सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं करेगी : कुल्लू भाजपा की आक्रोश रैली में कहा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

by

कुल्लू : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकारी संस्थानों में तालाबंदी करने वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाने जाएंगे। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ढालपुर चौक में जिला भाजपा की आक्रोश रैली के दौरान कही। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में प्रदेश में जिस तरह के हालत पैदा किए जा रहे हैं, उसे देखते हुए लगता है कि कांग्रेस सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं करेगी।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी सरकार के खिलाफ विपक्ष मात्र दो से तीन माह के भीतर ही सड़क पर उतर गया है। आज से पहले किसी भी मुख्यमंत्री और सरकार ने बदले की भावना से काम नहीं किया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने विकास में ताला लगाकर कर गारंटियों पर फोकस किया है। जयराम ने कहा कि कांग्रेस की गारंटियां तो पूरी नहीं होंगी, बल्कि कांग्रेस की गारंटी गोल हो जाएगी।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले कैबिनेट में नहीं रहे, इसलिए उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। पूर्व सरकार ने जनता की मांग पर खोले संस्थानों में डॉक्टर, एसडीएम, बीडीओ और पटवारी लगाए थे। लोगों को सुविधा मिलना शुरू हो गई थी। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही इन्हें बंद कर दिया। अब मुख्यमंत्री ने सूबे में 200 स्कूलों और 20 कॉलेजों को बंद कर दिया है। ऋण लेने पर जयराम ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व सरकार 50,000 करोड़ का ऋण छोड़कर गई थी। उनकी सरकार में कुल 69,500 करोड़ का ऋण था।
कांग्रेस इसे बढ़ाकर 75,000 करोड़ बता रही है। मुख्यमंत्री व्यवस्था बदलने की बात करते हैं, लेकिन उनकी सरकार ने छोटे से प्रदेश में उपमुख्यमंत्री बना दिया और मुख्यमंत्री की तरह सुविधा दी गई। ऐसे में प्रदेश में एक नहीं दो मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपने विधायकों को कुछ नहीं दिया, बल्कि अपने संगी साथियों को सलाहकार बनाकर उन्हें कैबिनेट का दर्जा दिया गया है।
जयराम ने कांग्रेस सरकार को चेतावनी दी कि संस्थानों को बंद करने के विरोध में भाजपा प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान चला रही है। विधानसभा से लेकर सड़कों तक विरोध तेज होगा। कुल्लू से इसकी शुरुआत हो गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कार सेवा किला आनंदगढ़ साहिब की ओर से विकास की नई मिसाल : गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर 6 करोड़ की लागत से दो पुलों का निर्माण शुरू कराया  

गढ़शंकर।  कार सेवा किला आनंदगढ़ साहिब के मुखी संत बाबा सतनाम सिंह जी की अगुवाई में गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर होशियारपुर और जिला रोपड़ की सीमा पर लगभग 6 करोड़ रुपये की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार में काम करने की इच्छा ही समाप्त : जयराम ठाकुर

अपने गृह क्षेत्र के बालीचौकी में आपदा पीड़ितों के बीच कहा, अपने तीन महीनों का वेतन आपदा पीड़ितों को दूंगा हम हर जगह जनता की आवाज उठाएंगे और ये सरकार हमें उनकी समस्याएं उठाने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम ने दिया अस्तीफा : मनोहर लाल खट्टर ने मंत्रिमंडल के इलावा पूरे मंत्रिमंडल ने दिया अस्तीफा – डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने लौटाईं सरकारी गाड़ियां

चंडीगढ़. हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है । इसके साथ ही पुरे मंत्रिमंडल ने भी अस्तीफा दे दिया है। विधायक दल की मीटिंग में हुए फैसले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत निर्वाचन के सम्बन्ध में अधिसूचना

 सोलन : राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के साथ-साथ सोलन ज़िला की उन ग्राम पंचायतों में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं जहां 08 जनवरी, 2024 तक कोई पद खाली...
Translate »
error: Content is protected !!