कांग्रेस सरकार का 3 साल का जश्न गले से नहीं उतर रहा : जयराम ठाकुर

by

हमारी योजनाएं हर प्रदेशवासी की जुबान पर कांग्रेस नेता अपनी एक योजना का नाम बताएं

एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार का 3 साल का जश्न गले से नहीं उतर रहा है। यह जश्न किस बात का मनाया जाएगा इसको लेकर कांग्रेस के बड़े सारे नेता भी समझ नहीं पा रहे हैं? प्रदेश आपदा से जूझ रहा है। हिमाचल प्रदेश में डिजास्टर एक्ट लागू है। जिसका हवाला देकर मुख्यमंत्री द्वारा पंचायत चुनाव को स्थगित करने की कोशिशें जारी हैं, इतनी विपरीत परिस्थितियों के बाद भी सरकार के लिए तीन साल के कार्यकाल का जश्न न जाने क्यों लाजमी है। व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार और कांग्रेस नेताओं द्वारा जश्न के बगैर नहीं रहा जाता। हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में 10000 से अधिक की राशि का भुगतान ट्रेजरी द्वारा रोक दिया गया है। सैलरी,पेंशन समय पर नहीं मिल रही, मेडिकल रीइंबर्समेंट खासकर बजुर्गों के लिए नहीं हो पा रही है, युवाओं को रोजगार नहीं मिला और आउटसोर्स पर जो भर्तियां हुई थी उनको हटाया जा रहा है। 15000 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाला जा चुका है। सड़कों पर हर जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सारी सुविधाओं का बुरा हाल है। उसके बाद भी सरकार जश्न की तैयारी में मशगूल है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार को 3 साल पूरे हो रहे हैं। सरकार का बड़ा हिस्सा उन्होंने निकाल दिया है। लेकिन इन 3 सालों में उनके पास गिनाने के लिए एक भी उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को अपनी सरकार की एक योजना का जिक्र करना चाहिए, जिसकी चर्चा जनता के बीच हो। जिस योजना के दस-पांच हजार लाभार्थी भी हों। हमारी सरकार के दौरान हिम केयर, सहारा, स्वावलंबन, गृहिणी सुविधा, शगुन, जन मंच जैसी योजनाएं चल रही थी उनको कांग्रेस सरकार द्वारा बंद कर दिया है। उन योजनाओं का नाम प्रदेश वासियों की जुबान पर था। हमारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के लोगों को लाखों की संख्या में मिला। लेकिन यह सरकारी योजनाओं को भी नहीं चला पा रही है। उन्हें घोषित या अघोषित रूप से बंद करने पर आमादा है। आज हिम केयर के पैसे नहीं मिल रहे, गृहिणी सुविधा में गैस भी नहीं मिल रही, यह स्थिति दयनीय है। बेटियों के शगुन योजना भी बंद है और असहाय लोगों के लिए चलाई गई सहारा योजना भी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को बताना चाहिए कि यह जश्न है किस बात का मान रहे हैं, अगर कांग्रेस के नेताओं में कुछ लज्जा है तो इस जश्न के फैसले को वापस लेना चाहिए।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार की धरती ने कांग्रेस को साफ संदेश दे दिया है और हिमाचल में कांग्रेस का हाल और भी बुरा होगा। दूर-दूर तक कांग्रेस विधानसभा के चुनाव में दिखाई नहीं देगी। हिमाचल की जनता झूठी गारंटियों के दम पर पिछली बार सत्ता में आए कांग्रेस को अगले विधान सभा चुनाव में ऑल्टो कार में फिट कर देगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार : दिल्ली के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो

हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एटीएस और आईबी की टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने पाकिस्तान के लिए भारत में जासूसी कर रहे दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है....
article-image
हिमाचल प्रदेश

कटोहड़ कलां गौशाला का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

ऊना, 5 अगस्त – उपायुक्त राघव शर्मा ने शनिवार को कटोहड़ कलां गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 110 गायों को आश्रय दिया गया है। चिंतपूर्णी ट्रस्ट द्वारा संचालित की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत से पहले पूनम पांडे का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी इंटरनेट पर वायरल : शिप पर व्हाइट ब्रॉलेट और ब्लैक कलर की पैंट रखी थी पहन

फिल्मी स्टार पूनम पांडे के निधन से हर कोई सदमे में आ गया है। सर्वाइकल कैंसर से एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत हुई है।  लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि इतनी कम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम और पीड़िता शादी करने के इच्छुक : एसडीएम ऊना को अंतरिम अग्रिम जमानत

एएम नाथ : शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपित एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान को अंतरिम अग्रिम जमानत दी है और पुलिस जांच में सहयोग करने का आदेश दिया।...
Translate »
error: Content is protected !!