कांग्रेस सरकार के तुगलकी फरमान सहन नहीं किए जाएंगे : कांग्रेस सरकार के जनविरोधी फैसलों का विरोध करेगी भाजपा

by

ऊना : कांग्रेस सरकार के तुगलकी फरमान सहन नहीं किए जाएंगे क्योंकि यह प्रदेश के लोगों के खिलाफ है। भाजपा सिग्नेचर कैंपेन के जरिये सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के जनविरोधी फैसलों का विरोध करेगी। यह शब्द ऊना में चल रही हिमाचल भाजपा के कोर ग्रुप और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने आए पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहे । उन्हींनो कहा कि हिमाचल के इतिहास में सुक्खू के नेतृत्व वाली मौजूदा कांग्रेस सरकार पहली ऐसी सरकार है, जो बेहद कम मार्जिन से जीती। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा को मिले वोटों में सिर्फ 0.9 प्रतिशत का गैप रहा।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल को बड़े तोहफे दिए हैं। साथ ही भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में हिमाचल की प्रगति के लिए बहुत काम किया है। 20 बार बल्क ड्रग फार्मा पार्क की प्रेजेंटेशन दी। इसके बाद केंद्र सरकार ने पार्क की सौगात दी। केंद्र सरकार ने हिमाचल को एम्स जैसा बड़ा मेडिकल संस्थान दिया, जिसकी कुल लागत 1470 करोड़ होगी। इसके अलावा मेडिकल डिवाइस पार्क भी दिया। ऐसे कई तोहफे मोदी सरकार ने हिमाचल को दिए हैं। भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में हिमाचल में 5 हजार किलोमीटर की सड़कों का निर्माण किया। हमने यह सारे काम तब किए जब पूरा देश कोरोना से जूझ रहा था। जब प्रो. प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री थे, तब 2007 से 2012 के बीच भाजपा सरकार ने 6700 करोड़ का लोन लिया था। जब हिमाचल में 2012 से 2017 तक कांग्रेस की सरकार थी तो इन्होंने 13 हजार करोड़ का लोन लिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब से हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनी, 15 दिन के भीतर ही इन्होंने 1000 करोड़ का लोन ले लिया। इसके बाद जनवरी माह में कांग्रेस सरकार ने 1500 करोड़ का लोन लिया। फरवरी माह में फिर यह सरकार 1500 करोड़ का लोन लेने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार की लोन की गति काफी तेज है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

स्कूली बच्चों को शोषण व शारीरिक दंड बारे जागरूक करने हेतु चलाया जाएगा विशेष अभियान : चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को हर विद्यालय व बाल गृह में प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करना है अनिवार्य

शिमला 16 जून – जिला शिमला के सभी स्कूलों में बच्चों को शोषण व शरीरिक दंड बारे जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी शिमला ममता पॉल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने किया कुक्कुट हैचरी सरोल का शिलान्यास : सरोल में सवा दो करोड़ से बनेगा कुक्कुट हैचरी : प्रोफेसर चंद्र कुमार 

एएम नाथ। चम्बा  :  कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने चंबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरोल में लगभग सवा दो करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कुक्कुट हैचरी का शिलान्यास किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धौलाधार स्कूल की छात्रा : अमानत कौर नवोदय विद्यालय के लिए चयनित

बीबीएन, 2 जून (तारा) : धौलाधार पब्लिक स्कूल सतीवाला की छात्रा अमानत कौर ने जवाहर नवोदय की परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे इलाके में स्कूल तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है । शिक्षिका सरला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनावों को लेकर निहरी में पहली रिहर्सल आयोजित

एएम नाथ।  मंडी, 18 मई । पंचायती राज चुनावों के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर विकास खंड निहरी में पहली रिहर्सल का आयोजन किया गया। यह रिहर्सल सरदार पटेल महाविद्यालय निहरी में रिटर्निंग...
Translate »
error: Content is protected !!