कांग्रेस सरकार रोज़गार देने के बजाय रोजगार छीनने का काम कर रही : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

by

 सराज :    पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  सरकार पर निशाना साधा है l जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को जो गारंटी दी थी लेकिन कांग्रेस  की सरकार युवाओं को रोज़गार देने में पूरी तरह से नाकाम हो गई है l रोज़गार देने के बजाय रोजगार छीनने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार बने 10 महीने हो गए हैं और सुक्खू सरकार 680 करोड़ रुपये के स्टार्टअप फंड देने की बात ही नहीं कर रही है, जबकि यह इनकी चुनावी गारंटी थी।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि सरकार अपने चुनावी गारंटी के स्टार्टअप फंड की व्यवस्था करती है, तो हज़ारों युवाओं को अपना व्यवसाय करने की सुविधा मिल जाती और इसका लाभ लेने वाले लोग न सिर्फ़ अपना रोज़गार करते बल्कि और भी हज़ारों लोगों को रोज़गार देते. इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मज़बूती मिलती. उन्होंने कहा कि झूठ बोलकर सत्ता में आई कांग्रेस की प्रदेश का विकास करने की नीयत ही नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा यदि सरकार ने युवाओं से किए वादे को पूरा किया होता, तो आज आपदा के समय में लोगों को कितनी राहत मिल सकती थी. इस चुनावी वादे को पूरा करने के लिए किसी प्रकार की तकनीकी समस्या भी नहीं थी. यह वादा सिर्फ़ इसलिए पूरा नहीं हो पाया क्योंकि कांग्रेस की नीयत में ही खोट था।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के लोगों के लिए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की शुरुआत की थी. हिमाचल के नागरिकों को कारोबार शुरू करने के लिए ऋण और ब्याज में सरकार सब्सिडी देती थी. कुल ऋण पर यह सब्सिडी पुरुषों के लिए 25 प्रतिशत, महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत और विधवा महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विनेश के डिस्क्वालिफिशन पर सदन में हंगामा : राहुल गांधी जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए स्पीकर ने वायनाड पर बोलने की दी हिदायत

नई दिल्ली। संसद में विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक के कुश्ती फाइनल से डिस्क्वालिफाई होने के मुद्दे को लेकर काफी ज्यादा हंगामा मचा है. विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे को जोर-शोर के साथ लोकसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में एसडीएम कुलबीर राणा ने किया अपराजिता : मैं चम्बा की अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ

भरमौर और होली में मासिक धर्म से जुड़ी समाज में फैली भ्रान्तियों को मिटाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित भरमौर (चम्बा ), 28 नवंबर : महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में आज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के 3 तस्कर गिरफ्तार चंबा में चिट्टे के साथ ग्रिफ्तार

चंबा :  चंबा -भरमौर एनएच पर केरू के पास पठानकोट के 3 व्यक्तियों से 22.04 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चुवाड़ी थाना में मुकद्दमा दर्ज कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ढकरियाना पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान संतोष कंवर को पूर्व विधायक ने दी बधाई

पट्टा मेहलोग, 27 जून (तारा) : दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने ग्राम पंचायत ढकरियाना की नवनिर्वाचित प्रधान संतोष कंवर से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!