कांग्रेसी नेता सीरा हत्याकांड मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार : 3 जनवरी को गोली मारकर किया था मर्डर

by

मोगा :  सीआईए इंचार्ज मोगा द्वारा चलाए गए संयुक्त आपरेशन के तहत गांव भिंडर कलां में तीन जनवरी 2026 को कांग्रेसी नेता सीरा की हत्या के आरोप में आठ आरोपित को काबू किया गया।

डीएसपी जसवरिंदर सिंह ने कहा कि 3 जनवरी 2026 को गुरविंदर सिंह निवासी भिंडर कलां ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थीं कि उसका भाई उमरसीर सिंह सीरा जो मोगा की नैस्ले फैक्ट्री में अध्यक्ष था, वह रोजाना तीन जनवरी को सुबह साढ़े सात बजे अपनी कार पर नैस्ले फैक्ट्री जाता था, तीन जनवरी को सुबह करीब पौने सात बजे उमरसीन सिंह सीरा नैस्ले फैक्ट्री मोगा जाने के लिए अपनी स्विफ्ट गाड़ी पर सवार होकर घर से निकला जब उमरसीर सिंह सीरा की कार सरकारी हाई स्कूल भिंडर कलां के गेट नजदीक पहुंची तो आगे एक काले रंग की आई 20 कार जिसके ड्राईवर ने जान बूझकर अपनी कार उमरसीर सिंह की कार में टक्कर मारी दी।

ऐसे में सीरा की कार क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसी दौरान आई 20 काली कार में से तीन-चार युवक उतरे जिनके हाथ में दो-दो पिस्टल पकड़े हुए थे, उन्होंने ने एकाएक उमरसीर सिंह के कार में बैठकर फायर कर दिए। जिसके चलते सीरा की कार में ही लहुलुहान होने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए थाना धर्मकोट में मामला दर्ज करके कार्रवाई की गई। उस दिन से पुलिस की विभिन्न टीमें बनाकर आरोपियों को टैक्निकल ढंग से ट्रेस किया तथा आरोपितों को मामले में नामजद करते हुए आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।

4 जनवरी को हुआ आरोपित बलकार सिंह काबू

डीएसपी जसवरिंदर सिंह ने कहा कि 4 जनवरी को आरोपित बलकार सिंह निवासी भिंडर खुर्द को काबू किया गया। फिर 6 जनवरी को करमजीत सिंह उर्फ करण निवासी भिंडर कलां को काबू किया गया। इसी तहत चली जांच के दौरान 11 जनवरी को ओंकार सिंह निवासी भिंडर खुर्द को काबू करके उसके पास से एक कार आई 20 बरामद की गई।

फिर 21 मार्च को मामले में प्रगट सिंह उर्फ पैरी , गुरमीत कौर पत्नी जुगराज सिंह, जुगराज सिंह, जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा व गुरलीन कौर पत्नी मनप्रीत सिंह उर्फ मनु जटट निवासी भिंडर खुर्द को इंस्पेक्टर दलजीत सिंह इंचार्ज सीआईए स्टाफ मोगा ने गोवा से गिरफ्तार करके ट्राजिंट रिमांड पर 23 जनवरी को मोगा अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

इस दौरान पुलिस रिमांड दौरान इनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में और सुराग मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मामले में इन्द्रपाल सिंह सरपंच, प्रभजोत सिंह, सरबजीत सिंह, करणप्रीत सिंह,गोविंदा सिंह, मनप्रीत सिंह मनी, गगनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, बिंदा सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छपामारी कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अवैध इबादतगाह नहीं बर्दाश्त : हिमाचल प्रदेश में शिमला से कुल्लू तक हिंदुओं का प्रदर्शन, सड़क पर किया हनुमान चालीसा पाठ

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में अवैध इबादतगाहों के खिलाफ कई जगह प्रदर्शन हुए। इस दौरान हिंदुओं ने सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।हिमाचल प्रदेश के संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण...
article-image
पंजाब

जन-जन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने गांव बसी गुलाम हुसैन में 27.50 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत होशियारपुर, 27 मई: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार जन-जन...
article-image
पंजाब

राहुल अग्निहोत्री की माता उपकार अग्निहोत्री की आत्मिक शांति के लिए रखे गरुड़ पुराण के पाठ का कल 15 जनवरी को भोग डाला जायेगा

गढ़शंकर :  समाज सेवी राहुल अग्निहोत्री की माता उपकार अग्निहोत्री का चार जनवरी को देहांत हो गया था। राहुल अग्निहोत्री ने बताया कि कल 15 जनवरी को  दोपहर एक से दो वजे में परशूराम...
article-image
पंजाब

Rajesh Bagha and Uday Sood

New Delhi/Daljeet Ajnoha/Mar.20 : A productive meeting was held with Counselor Mr. Sedula Mashudubele Mamabolo at the South African Embassy (South African High Commission) located in New Delhi. Present at this meeting were Mr....
Translate »
error: Content is protected !!