कांस्टेबल को शराब माफिया ने पहले कार से घसीटा : फिर कुचलकर मार डाला

by

नई दिल्ली से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां के नांगलोई इलाके में शराब माफिया को रोकने की कोशिश कर रहे दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को कार से पहले दस मीटर तक घसीटा गया, फिर दूसरी कार से टक्कर मारी गई।

इस घटना में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना सुबह तड़के तीन बजे की है, जब दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ने एक कार को रुकने का इशारा किया। उन्हें शक था कि गाड़ी शराब माफिया की है। हालांकि कार चालक ने रुकने के बजाय उन्हें टक्कर मार दी।

न्यूज एजेंसी ANI ने दिल्ली पुलिस के हवाले जानकारी दी है कि कांस्टेबल को करीब दस मीटर तक घसीटा गया और फिर दूसरी कार में टक्कर मार दी गई। दिल्ली पुलिस ने कार को सीज कर लिया है लेकिन आरोपी अभी भी फरार है।

2018 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे संदीप

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल संदीप तीस साल के थे। वह साल 2018 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। दिल्ली पुलिस द्वारा द इंडियन एक्सप्रेस को दी गई जानकारी के अनुसार, वो चोरी की बढ़ती घटनाओं की रिपोर्ट मिलने के बाद सादे कपड़ों में मोटरसाइकिल पर इलाके में गश्त कर रहे थे।

आउट दिल्ली के डिसीपी जिम्मी चिरम ने बताया कि उन्होंने एक वैगन आर कार को गलत तरह चलते देखा तो उन्होंने ड्राइवर को सही से कार चलाने के लिए कहा। तभी अचानक ही कार की स्पीड बढ़ती है और संदीप को पीछे से टक्कर मारी जाती है, उन्हें करीब दस मीटर तक घसीटा जाता है और फिर कार दूसरे वाहन से टकराती है।

दिल्ली पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दो लोगों की तलाश है। वो मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी से पता चलता है कि संदीप ने लेफ्ट टर्न लिया और वैगन आर को धीमा होने का इशारा किया। कार ने स्पीड बढ़ा दी और संदीप की मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद उन्हें घसीटा। इसके बाद कार पास में ही खड़ी एक अन्य कार से टकराई।

उन्होंने बताया कि संदीप को सोनिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया और फिर बाद में पश्चिम विहार स्थित बालाजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। उनके सिर में चोट आई, जिस वजह से उनकी मौत हुई। कांस्टेबल के परिवार में पत्नी और पांच साल के बच्चे के अलावा मां हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली बोर्ड कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश

एएम नाथ । शिमला, 24 फ़रवरी :  हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) ने अपने कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने और बदलने का काम प्राथमिकता के आधार पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 करोड़ लोगों को ग़रीबी रेखा बाहर निकालने का काम मोदी ने किया, कांग्रेस सिर्फ़ ग़रीबी हटाओ का नारा देती है, ग़रीबी हटाने का काम नहीं करती : जयराम ठाकुर

नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है भारत का विकसित बनाना और इंडी गठबंधन का लक्ष्य मोदी को रोकना कांग्रेस का भविष्य देख पार्टी छोड़ रहे कांग्रेस के नेता, चुनाव लड़ने से कर रहे हैं किनारा,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीपीएससी प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2024 के लिए जल्द से जल्द परीक्षा के लिए करें आवेदन

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रतिभा सिंह ने सांसद निधि से जारी की 12.75 लाख रुपये की धनराशि

एएम नाथ :  मंडी, 28 जनवरी। मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने अपनी सांसद निधि से मंडी संसदीय क्षेत्र की करसोग, कुल्लू, मनाली, आनी, रामपुर, सराज और मंडी सदर विधानसभाओं में विभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!