काउंटर इंटेलिजेंस ने 7 किलो हेरोइन बरामद कर 2 आरोपी किए गिरफ्तार

by
अमृतसर । काउंटर इंटेलिजेंस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 किलो हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार यह खेप अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रूपये में मानी जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से हेरोइन की खेप को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम कर रहे थे। ये लोग सप्लाई चेन का हिस्सा बनकर विभिन्न संपर्कों के माध्यम से नशे की डिलीवरी करते थे। पुलिस को आशंका है कि इनके तार सीमावर्ती क्षेत्रों और बाहरी राज्यों में सक्रिय तस्करों से जुड़े हो सकते हैं।
इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल  अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और उनसे जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और आगे किसे पहुंचाई जानी थी।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि  आरोपियों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला  जा रहा है।  ताकि नेटवर्क के बाकी सदस्यों तक पहुंचा जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की
हरीश कुमार
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परमिंदर सिंह झोट्टा की गोली मारकर हत्या : साथी गंभीर घायल

मेडिकल स्टोर पर हुई फायरिंग; इलाज के दौरान झोट्टा ने तोड़ा दम, कांग्रेस और अकाली दल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल मानसा, 13 अक्टूबर। पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले...
article-image
पंजाब

श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे : स्पष्टीकरण देने अकाल तख्त पहुंचे मनप्रीत बादल और सुच्चा सिंह लंगाह

अमृतसर  :  श्री अकाल तख्त साहिब से पंज सिंह साहिब द्वारा जारी आदेश के अनुसार तत्कालीन अकाली सरकारों के कैबिनेट मंत्रियों को एक मामले में स्पष्टीकरण देने के आदेश के बाद आज पूर्व मंत्री...
article-image
पंजाब , हरियाणा

जॉइंट एक्शन कमेटी ने मोहाली के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा : फेज़ 8बी में प्रस्तावित कचरा प्रसंस्करण केंद्र का कड़ा विरोध जताया

मोहाली । जॉइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधियों ने जॉइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन बलदेव सिंह की अगुआई में आज मोहाली के डीसी कोमल मित्तल को एक ज्ञापन सौंपकर मोहाली के फेज़ 8बी में प्रस्तावित...
article-image
पंजाब

सेना की विशेष ट्रेन में युवती के साथ दुष्कर्म : पीड़िता को घसीटकर अंदर ले गया आर्मी का जवान; चीखें सुनकर मौके पर पहुंचे RPF कर्मी

रांची: टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन से एक गंभीर और शर्मनाक घटना सामने आई. 21 वर्षीय युवती ने आर्मी के जवान पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों की सतर्कता...
Translate »
error: Content is protected !!