काका अमनदीप सिंह मट्टू की याद में 18वां रक्तदान शिविर, 101 यूनिट रक्त एकत्रित

by

गढ़शंकर, 26 सितंबर। काका अमनदीप सिंह मट्टू की याद में शहीद भगत सिंह चैरिटेबल सोसाइटी, गढ़शंकर की ओर से होटल पिंक रोज में 18वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। 

शिविर का उद्घाटन मास्टर बलबीर सिंह बैंस ने क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी में किया। आयोजकों ने बताया कि बीडीसी ब्लड सेंटर नवांशहर के तकनीकी सहयोग से लगाए गए शिविर में 101 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पहुंचकर मट्टू परिवार की ओर से किए जा रहे इस सामाजिक कार्य की सराहना की। रक्तदान करने वाले युवाओं और उपस्थित गणमान्य लोगों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर दर्शन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू, डॉ. अजय बग्गा, एस.के. सरीन, डॉ. लखविंदर कुमार, मास्टर बलबीर सिंह बैंस, हैप्पी साधोवाल, रणजीत बंगा, प्रिंसिपल बिक्कर सिंह, भूपिंदर राणा, लव कुमार गोल्डी, राजिंदर सिंह शुक्का, चरणजीत सिंह चन्नी, अमरप्रीत सिंह लाली, सोमनाथ बंगर, जसवीर सिंह पुरखोवाल, संदीप शर्मा बोड़ा, रॉकी मोइला, शिंदा गोलीयां, अश्वनी राणा, अजैब सिंह बोपाराय, जगदीश राय, एडवोकेट हरप्रीत सिंह, डॉ. तरसेम सिंह और राकेश महदूद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

 फोटो कैप्शन: गढ़शंकर में काका अमनदीप सिंह मट्टू की याद में आयोजित 18वें रक्तदान शिविर का उदघाटन करते बलवीर सिंह बैंस व रक्तदान करते युवा ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

New park inaugurated in New

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/July 30 :; A new park built beside the main road in New Jattpur village of Chabewal assembly constituency was inaugurated on Thursday in a ceremony led by Sarpanch Anuradha and organised by...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार

कोयले का मुद्दा सांसद मनीष तिवारी ने उठाया संसद में : अडानी पोर्ट के जरिए पंजाब में कोयला लाने से हो रहा वित्तीय नुकसान; बढ़ी बिजली उत्पादन की लागत, केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय से आदेश वापस लेने की अपील

चंडीगढ़ : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने संसद में केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से रेल मार्ग की बजाय अडानी पोर्ट के जरिए पंजाब में कोयला लाने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ग्रिफ्तार : महिला कांस्टेबल के पास थार, वरना और ऑडी… ड्रग्स की काली कमाई से बनाई करोड़ों की कोठी

बठिंडा : बठिंडा में महिला पुलिस कर्मी ड्रग्स के साथ पकड़ी गई है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने महिला कर्मी को बुधवार को थार में नशे के साथ पकड़ा था। महिला पुलिस कर्मी अमनदीप...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री की पकड़ ढीली, बजट अनुमान की बैठकों में भी नहीं पहुंच रहे हैं अधिकारी : जयराम ठाकुर

सरकार का हाल, महत्वपूर्ण मीटिंग में अधिकारी दे रहे हैं काल्पनिक आंकड़े,  हिमाचल में बनने वाला देश का सबसे बड़ा रोपवे पूर्व की भाजपा सरकार की उपलब्धि एएम नाथ। मंडी :  अपने विधान सभा...
Translate »
error: Content is protected !!