गढ़शंकर में भाजपा को मजबूत करने के लिए जल्दी बड़ी रैली की जाएगी :  भजन सिंह ठेकेदार

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर में भाजपा को मजबूत करने के लिए जल्दी बड़ी रैली की जाएगी। यह शब्द भाजपा के गढ़शंकर के पूर्व मंडल प्रधान भजन सिंह ठेकेदार, बरिष्ठ नेता हरमिंदर सिंह रिंकू व सरपंच रवन कुमार समुंदड़ा ने कहा कि इसकी तैयारी के लिए गढ़शंकर हल्के के गांवों व शहरों में टकसाली भाजपा कार्यकर्ताओं   के घर घर जाकर सम्पर्क किया जायेगा और दोबारा उन्हें सरगर्म किया जायेगा। इसके इलावा नए लोगों को भी साथ जोड़ा जायेगा।  भाजपा को गढ़शंकर में मजबूत कर आगामी विधनसभा में गढ़शंकर में भाजपा की जीत तय करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को सरगर्म करने के लिए यह  रैली मील का पत्थर साबित होगी। उक्त रैली में भाजपा के बरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जायेगा।  उन्हीनों कहा गढ़शंकर से अविनाश राय खन्ना विधायक रहे और फिर होशियारपुर सीट से लोक सभा के लिए सांसद चुने गए, फिर पार्टी ने उन्हें राज्य सभा सदस्य बनाया।  अविनाश राय खन्ना पंजाब के अध्यक्ष थे तो पहली बार हुआ कि भाजपा उस समय २३ सीटों पर चुनाव लड़ी और 19 सीटों पर जीत दर्ज की और लोक सभा चुनावों में तीन सीटों पर चुनाव लड़ी और तीनों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। उन्हीनों कहा कि अविनाश खन्ना ने पार्टी ने कई प्रदेशों का प्रभारी नियुक्त किया और वहां पर भी पार्टी ने बहुत बढ़िया परफॉर्म किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

खालसा कॉलेज में 16 जून से लगेगा नि:शुल्क दस्तार प्रशिक्षण शिविर

गढ़शंकर, 12 जून : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में सरदारियां क्लब गढ़शंकर के सहयोग से पांचवें पातशाह श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित पांच दिवसीय नि:शुल्क दस्तार प्रशिक्षण...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में बंदी सिंहों की रिहाई और चढ़दी कला के लिए अरदास सभा आयोजित

गढ़शंकर। बीएएम खालसा कॉलेज, जो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) द्वारा संचालित है, में विभिन्न जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई, पैरोल तथा चढ़दी कला के लिए विशेष अरदास सभा का आयोजन किया गया।...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर में 13वां सारागढ़ी दिवस मनाया

गढ़शंकर।  द एक्स सर्विसमेन वेलफेयर सोसाइटी  गढ़शंकर ने बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के सहयोग से गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर में 13वां सारागढ़ी दिवस मनाया। जिसमें प्रसिद्ध पंथ ढाडी कश्मीर सिंह कादर...
article-image
पंजाब

निजी अस्पतालों को को वैक्सीन बेचने की जिम्मेदारी लेते हुए सेहत मंत्री इस्तीफा दे- शूका

गढ़शंकर – नगर परिषद गढ़शंकर के पूर्व प्रधान व अकाली दल नेता राजिंदर सिंह शूका ने पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू से इस्तीफे की मांग की है। उनका आरोप है कि स्वास्थ्य...
Translate »
error: Content is protected !!