भाजपा जिला पूर्वी मंडल प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने ईस्ट मंडल के नए पदाधिकारियों को किया सम्मानित

by

नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को भाजपा को और मजबूत बनाने के लिए कमर कसने की खन्ना ने की अपील
होशियारपुर  : पूर्व सांसद व जिला भाजपा के ईस्ट मंडल प्रभारी अविनाश राय खन्ना मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई जिसमें खन्ना ने कार्यकर्ताओं को निगम चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को बढ़त दिलाने के लिए अनुभवी टिप्स दिए ।
इस मौके खन्ना ने कहा आप सरकार के राज में पिछले लगभग 5 वर्षों में प्रदेश में कोई विकास नहीं हुआ और इसके विपरीत पूरे देश में भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा विकास अमन शांति और कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है। खन्ना ने कहा की प्रदेश की जनता इस बात से पहले ही अवगत है कि प्रदेश में विकास अमन शांति और कानून व्यवस्था को बहाल करने के लिए यहाँ भाजपा की सरकार बनना आवश्यक है। खन्ना ने कार्यकर्ताओं से निगम चुनावों में अपनी ज़िम्मेदारियों को मुस्तैदी से निभाने के लिए कमर कसने की अपील की। बैठक में पूर्वी मंडल के अध्यक्ष प्रेम बजाज द्वारा ईस्ट मंडल की तरफ से अरुणेश कपूर को महासचिव,उमा शंकर बग्गा को महासचिव,राजिंदर कुमार को एस सी मोर्च ,संदीप सैनी संजू किसान मोर्चा, अर्चना वर्मा को महिला मोरचा ,उमा भंडारी को महिला मोरचा,शशि ठाकुर को प्रेस सचिव ,ब्रिज मोहन शर्मा को प्रेस सचिव, मुकुल वर्मा को कार्यकारणी मेंबर ओर गणेश प्रजापति को कार्यकारणी मेंबर बनाया गया। इस मौके खन्ना ने नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया।
इस मौके पर पूर्वी मंडल माहमंत्री भावेश धवन शंभु ,महामंत्री यशु जैन,महामंत्री** जगमोहन नरूला, उपाध्यक्ष गौरव गर्ग,उपाध्यक्ष पवन शर्मा ,उपाध्यक्ष नरेश बिल्ला ,युवा मोर्चा कमल सैनी, प्रेस सचिव सोनू जोशी , सोशल मीडिया इंचार्ज तुष्य सूद आदि उपस्थित थे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अर्धनग्न अवस्था में झूमते सैलानी कैमरे में कैद – शिमला विंटर कार्निवाल में सैलानी हुड़दंग मचाते आए नजर

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी और पहाड़ों की रानी शिमला में गुरुवार रात को सैलानी हुड़दंग मचाते नजर आए। शिमला विंटर कार्निवाल में मशहूर गायक सतिंदर सरताज स्टेज पर रंग...
article-image
पंजाब

डीसी अपनीत रियात और एसएसपी नवजोत सिंह माहिल ने आज स्कूल बसों और निजी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए

 होशियारपुर, 18 फरवरी ( मनजिंदर कुमार पेंसरा ) :-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात और एसएसपी नवजोत सिंह माहिल ने आज स्कूल बसों और निजी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए।  उन्होंने कहा कि हर वाहन पर रिफ्लेक्टर...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में कथित अवैध माइनिंग पर हाईकोर्ट सख्त, मौके के निरीक्षण के आदेश

50 से 100 मीटर तक गहरी खुदाई के आरोप; डीएलएसए सचिव को एक सप्ताह में सीलबंद स्टेटस रिपोर्ट देने के निर्देश चंडीगढ़  । पंजाब में कथित अवैध खनन गतिविधियों को लेकर पंजाब एवं हरियाणा...
Translate »
error: Content is protected !!