काग्रेस में कोई झगड़ा नहीं , 2022 मेें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का फिर से बनना तय: सांसद तिवारी

by

डायलसिस केंद्र के निर्माण कार्य का किया मुयाअना और शहर के विकास के लिए पार्षदों से की चर्चा
भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: संप्रदाय ताकतों व देश के आर्थिक ढाचें को तवाह करने वाली ताकतों से देश को बचाने के लिए काग्रेस का पंजाब जीतना अवशयक है। यह शब्द काग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद मनीष तिवारी ने गढ़शंकर में पत्रकारों से बातचीत दौरान कहे। उन्होंने कहा कि काग्रेस में कोई झगड़ा नहीं है और 2022 मेें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह फिर से बनना तय है। उन्होंने कहा कि काग्रेस पंजाब में बहुत मजबूत स्थिति में है और काग्रेस के मुकावले में कोई भी पार्टी इस समय नहीं है। कोरोना काल में जिस तरह मोदी सरकार असफल साबित हुई है और आर्थिक हातल को बदतर कर दिया। देश की जनता त्राहि त्राहि कर रहे है और चारों और भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कुप्रबंधन के चलते चारों और शवों के ढेर लग गए। उन्होंने एक स्वाल के आपको को पंजाब काग्रेस का अध्यक्ष बनाने की बात चल रही है कि जबाव में प्रधान बनाए जाने की बात से इंकार तो नहीं किया लेकिन साथ में ही कहा कि चालीस वर्ष से काग्रेस जो भी जिम्मेवारी देती है उस पर बढ़ीया काम कर सेवा करने की कोशिश करता हूं और आगे काग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करता रहा हूं। उन्होंने विधायक प्रगट सिंह दुारा प्रैस कान्फ्रेस कर कैप्टन पर हमला करने की बात पर कहा कि जब तीन सदस्यों वाली कमेटी पूरी बात सुकनर रिर्पोट काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दी है। उनका फैसला अंतिम होगा। उन्होंने कहा कि डाकटरों व पैरामैडीकल स्टाफ के लिए नियुक्तियों की जा रही। जिसके बाद रिक्त पदों पर डाकटर व पैरामैडीकल स्टाफ तैनात हो जाएगा। इस समय उनके साथ पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, पंजाब लार्ज इंडस्ट्री डिवैलप्मेंट र्बोड के चैयरमेन पवन दीवान, चैयरमेन सरपंच कुलदीप सिंह ढिल्लों, सरपंच जतङ्क्षद्र ज्योति, नंबरदार परमजीत पम्मा, हरवेल सिंह सैनी, चैयरमेन मोहन ङ्क्षसंह थियाड़ा, नगर कौंसिल गढ़शंकर के अध्यक्ष त्रिभंक दत्त ऐरी, पार्षद सोम नाथ बंगड़, पार्षद सुमित सैनी, पार्षद एडवोकेट हरप्रीत सिंह, पार्षद हरपाल सिंह पाला, पार्षद बख्शीश कौर आदि मौजूद थे।
डायलसिस केंद्र के निर्माण कार्य का किया मुयाअना: सांसद मनीष तिवारी ने अपने संसदीय कोष से सिवल अस्पताल गढ़शंकर में डायलसिस केंद्र बनाने के लिए दस लाख दिए थे। आज उसके निर्माण कार्य का सांसद मनीष तिवारी ने मुयाअना किया और संंबंधित अधिकारियों को जुलाई के पहले सप्ताह डायलसिस केंद्र के काम को पूरा करने के निर्देश दिए।
नगर कौंसिल गढ़शंकर के पार्षदों से शहर के विकास कार्यो पर की चर्चा: सांसद मनीष तिवारी ने नगर कौंसिल गढ़शंकर के अध्यक्ष त्रिभंक दत्त ऐरी, पार्षद सोम नाथ बंगड़, पार्षद सुमित सैनी, पार्षद एडवोकेट हरप्रीत सिंह, पार्षद हरपाल सिंह पाला, पार्षद बख्शीश कौर के साथ विकास कार्यो पर चर्चा की और पार्षदों दुारा शहर में गंदे पानी के निकास का प्रबंध करने व जेवीसी दिलाने की मांग पर सांसद तिवारी ने उनकी समस्या का समधान करने का अवश्वासन दिलाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*6 टिप्पर, एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर जब्त -अवैध खनन पर छापेमारी अभियान दूसरे दिन भी जारी : खनन माफिया के विरूद्ध ज़ीरो टॉलरेंसी नीति: जतिन लाल*

रोहित जसवाल। ऊना, 25 दिसंबर. ऊना जिला प्रशासन में अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते बुधवार को भी जिले में औचक छापेमारी मुहिम जारी रखी। उपायुक्त जतिन लाल के अगुवाई...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों से अलग-अलग की मुलाकात

चंडीगढ़ : ओलंपिक पदक विजेता और युवा भारतीय पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह को हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों नायब सिंह सैनी और भगवंत मान से अलग-अलग मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं।...
article-image
पंजाब

सर्टिफिकेट फीस और परीक्षा शुल्क और जुर्माने में वृद्धि के खिलाफ शिक्षा बोर्ड की रैली में शामिल होने के लिए डीटीएफ गढ़शंकर का जत्था शामिल हुया

गढ़शंकर : पंजाब सरकार द्वारा  छात्रों पर  लगाई गई 200 रुपये सर्टिफिकेट फीस और परीक्षा शुल्क और जुर्माने में वृद्धि के खिलाफ डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट द्वारा आज 3 अक्टूबर 2023 को पंजाब स्कूल शिक्षा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवती की घिनौनी सच्चाई आई सामने : पुलिस भी सच जानकर हैरान

आगरा :  एत्माद्दौला थाने में कटरा वजीर खां निवासी अजय तोमर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वह जेल में बंद है। पुलिस विवेचना में मामला हनी ट्रैप का निकला। वसूली...
Translate »
error: Content is protected !!