काजल बनी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर

by

एएम नाथ ।  जयसिंहपुर :  चम्बी गाँव की काजल ने नॉर्सेट (NORSET 9) परीक्षा पास कर देश भर में 245 वा रैंक हासिल किया है । काजल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में बतौर नर्सिंग ऑफिसर अपनी सेवाएं देंगी । काजल ने प्रारंभिक शिक्षा एस डी पब्लिक हाई स्कूल काथला से हासिल की है । उसके पश्चात अनुराधा पब्लिक स्कूल दिल्ली से जमा दो की पढ़ाई की । आई जी एम सी शिमला में बी एस सी नर्सिंग की डिग्री हासिल कर काजल ने नॉर्सेट परीक्षा की तैयारी की । कड़ी मेहनत के बाद काजल ने ये मुकाम हासिल किया है । काजल के पिता सुरेश चौधरी कंपनी में कार्यरत हैं जबकि माता सिमरन एक गृहिणी हैं । काजल ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व गुरुजनों को दिया है । काजल की इस सफलता से गाँव व क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

दो विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ेगा : 160 मीटर लंबा डबल लेन पुल स्टील ट्रस तकनीक से बन रहा है, एक साथ गुजर सकेंगे दो बड़े वाहन :

पुल निर्माण पर 20 करोड़ रुपये की धनराशि हो रही है व्यय, जून 2024 तक पूरा होगा काम जोगिन्दर नगर, 17 नवम्बर- मंडी जिला के जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोठी पत्तन (लडभड़ोल)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पति का हाल पूछने अस्पताल पहुंची पत्नी : मिला तीन तलाक

एएम नाथ । मंडी : तीन तलाक भारत में अब गैरकानूनी है। 2019 में, भारत सरकार ने मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम पारित किया, जिसके तहत तीन तलाक को अवैध घोषित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत विभाजन मानवता के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, विकसित भारत के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान एएम नाथ। शिमला : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्टसमैन (सिविल) के भरे जाएंगे 7 पद

17 सितंबर तक रोजगार कार्यालय में अपना नाम पंजीकृत/अद्यतन करवाना करें सुनिश्चित एएम नाथ। चम्बा : जिला रोजगार अधिकारी चम्बा, जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!