कान पर सर ने 15 थप्पड़ मारे…..पापा! -टीचर पर लगा नाबालिग छात्रा की पिटाई का आरोप

by
बरठीं (बिलासपुर): हिमाचल के बिलासपुर जिले के राजकीय उच्च पाठशाला कल्लर में एक अध्यापक पर सातवीं कक्षा की छात्रा की पिटाई करने का आरोप लगा है। बच्ची के पिता का आरोप है कि पिटाई से बच्ची के कान में सूजन आ गई है।
उन्होंने इस संबंध में चाइल्डलाइन में शिकायत दर्ज करवाई है। बच्ची के पिता ने शिकायत में कहा कि सोमवार शाम उनकी बेटी स्कूल से घर आई, तो कान में दर्द होने की बात कही। उसने बताया कि सामाजिक विज्ञान विषय के अध्यापक ने उसकी पिटाई की है। बच्ची ने आरोप लगाया कि अध्यापक ने उसके कान पर करीब 15 थप्पड़ मारे। वह बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं ले गए। वहां डॉक्टर ने बताया कि उसके कान में सूजन आ गई है। वहीं, अध्यापक पर इससे पूर्व दो-तीन बार बच्चों की पिटाई करने का आरोप लगा था, जिसकी कार्रवाई स्कूल के रजिस्टर में दर्ज है। स्कूल प्रबंधन ने दोनों पक्षों में समझौता करवाया था।
स्कूल प्रशासन ने दोनों पक्षों में समझौता करवाने का प्रयास  किया। हालांकि, बच्ची के अभिभावक समझौते के लिए तैयार नहीं हैं। इस पर चाइल्डलाइन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। चाइल्डलाइन की पर्यवेक्षक रीना कुमारी व अनुपमा मंगलवार को स्कूल आईं। रीना व अनुपमा ने बताया कि बच्ची, उसके स्वजन व आरोपित अध्यापक के बयान लिए हैं। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
 छात्रा की पिटाईकी ‘नहीं :  वहीं, इस मामले में आरोपित शिक्षक का बयान भी सामने आया है। सामाजिक विज्ञान विषय के अध्यापक राकेश चौधरी ने बताया कि सोमवार को बच्चों को टेस्ट था। उस दौरान कक्षा के सभी बच्चों को डांटा था लेकिन छात्रा की पिटाई नहीं की। हालांकि, स्वजनों की शिकायत के आधार पर चाइल्डलाइन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला के गेयटी थियेटर में जानेमन : DC अनुपम कश्यप ने नाटक के मंचन की तारीफ

शिमला 11 अगस्त – शिमला के गेयटी थियेटर में जानेमन नाटक के मंचन के दौरान उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नाटक के समापन पर उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए  मतदान पूर्वाभ्यास आयोजित : जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित हुए चुनावी रिहर्सल कार्यक्रम

एएम नाथ। चम्बा  :   लोकसभा निर्वाचन-2024 के सफल संचालन के दृष्टिगत जिला चंबा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। रिहर्सल कार्यक्रम में सभी उपस्थित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर को केंद्र ने किया बैन : अमित शाह बोले- ‘मोदी सरकार का संदेश बिल्कुल कहा स्पष्ट

नई दिल्ली,  27 दिसंबर :  केंद्र सरकार ने को मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर-मसरत आलम गुट (एमएलजेके-एमए) पर बैन लगा दिया।  सरकार ने ये कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (यूएपीए) के तहत की है।  संगठन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑस्ट्रेलिया और कनाडा स्टडी वीज़ा के बेहतरीन नतीजे आ रहे : कंवर अरोड़ा

चंडीगढ़ : कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के प्रबंध निदेशक कंवर अरोड़ा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया और कनाडा स्टडी वीज़ा लगातार आ रहे हैं। 2024 में 12वीं पास करने वाले बच्चों को लगातार ऑस्ट्रेलियाई स्टडी वीज़ा...
Translate »
error: Content is protected !!