कानून अपना काम करेगा – मेरा कार्यकाल छोटा, पर ये मतलब नहीं कि हम वह नहीं करेंगे जो करना चाहिए – न्यायमूर्ति राजीव शकधर

by

एएम नाथ। शिमला  : न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में न्यायमूर्ति राजीव शकधर को शपथ दिलाई। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया और भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति वारंट पढ़ा। उधर, नए मुख्य न्यायाधीश के सम्मान में हाईकोर्ट में फुल कोर्ट वेलकम एड्रेस भी हुआ।

कानून अपना काम करेगा :  इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में नए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यह पद सम्मान की बात और बहुत महत्वपूर्ण है। हिमाचल प्रदेश के लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि कानून अपना काम करेगा। हमारा कार्यकाल छोटा है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हम वह नहीं करेंगे जो करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बोलने से फर्क नहीं पड़ता, जो काम करेंगे उसी से पता चलता है। नए मुख्य न्यायाधीश 18 अक्तूबर 2024 को सेवानिवृत्त होंगे। ऐसे में उनका कार्यकाल संक्षिप्त रहने वाला है।

कौन हैं राजीव शकधर :   न्यायमूर्ति राजीव शकधर का जन्म 19 अक्तूबर, 1962 को हुआ। सिविल और कॉर्पोरेट मामलों के विशेषज्ञ न्यायमूर्ति शकधर ने सिविल, सांविधानिक, कराधान, श्रम, कंपनी, सेवा मामलों में सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में वकालत की। उन्हें 11 अप्रैल 2008 को दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश और 17 अक्तूबर 2011 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। 11 अप्रैल, 2016 को मद्रास हाईकोर्ट में स्थानांतरित किया गया और दोबारा 15 जनवरी 2018 को दिल्ली हाईकोर्ट में स्थानांतरित किया गया। उधर, शपथ ग्रहण समारोह में लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला, हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश, दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बाढ़ का खतरा बढ़ा : भाखड़ा और पोंग बांध में बढ़े जलस्तर ने बढ़ाई तीन राज्यों की चिंता

चंडीगढ़। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के भाखड़ा और पोंग बांध का जलस्तर इस समय अब तक के सबसे ऊंचे जलस्तर पर पहुंच गया है। इससे पंजाब के साथ-साथ हरियाणा और राजस्थान के निचले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बस और कार में भीषण टक्कर : युवक-युवती की मौके पर मौत : 2 की हालत गंभीर

एएम नाथ : मंडी । हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सुबह ही एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई व दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजनीति से प्रेरित फैसलों से प्रदेश का नुकसान कर रहे हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू : मुख्यमंत्री द्वारा नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार हिमाचल के हितों से खिलवाड़ : जयराम ठाकुर

प्रदेश के विकास के लिए राजनीति नहीं सकारात्मक भूमिका निभाए मुख्यमंत्री,  बेरोज़गारों की फ़ीस बढ़ा कर राजस्व बढ़ाना चाहती है सरकार एएम नाथ। शिमला  :  पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के अधिसूचित किये पांच पद : आयुष विभाग ने भूतपूर्व सैनिक श्रेणी आश्रित वर्ग से

बैच आधार पर भरे जाने हैं ये पद, पात्र उम्मीदवार 5 मार्च से पहले रोजगार कार्यालय में करवाएं नाम दर्ज जोगिन्दर नगर, 15 फरवरी: निदेशक आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश ने भूतपूर्व सैनिक श्रेणी आश्रित...
Translate »
error: Content is protected !!