कानून अपना काम करेगा – मेरा कार्यकाल छोटा, पर ये मतलब नहीं कि हम वह नहीं करेंगे जो करना चाहिए – न्यायमूर्ति राजीव शकधर

by

एएम नाथ। शिमला  : न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में न्यायमूर्ति राजीव शकधर को शपथ दिलाई। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया और भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति वारंट पढ़ा। उधर, नए मुख्य न्यायाधीश के सम्मान में हाईकोर्ट में फुल कोर्ट वेलकम एड्रेस भी हुआ।

कानून अपना काम करेगा :  इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में नए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यह पद सम्मान की बात और बहुत महत्वपूर्ण है। हिमाचल प्रदेश के लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि कानून अपना काम करेगा। हमारा कार्यकाल छोटा है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हम वह नहीं करेंगे जो करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बोलने से फर्क नहीं पड़ता, जो काम करेंगे उसी से पता चलता है। नए मुख्य न्यायाधीश 18 अक्तूबर 2024 को सेवानिवृत्त होंगे। ऐसे में उनका कार्यकाल संक्षिप्त रहने वाला है।

कौन हैं राजीव शकधर :   न्यायमूर्ति राजीव शकधर का जन्म 19 अक्तूबर, 1962 को हुआ। सिविल और कॉर्पोरेट मामलों के विशेषज्ञ न्यायमूर्ति शकधर ने सिविल, सांविधानिक, कराधान, श्रम, कंपनी, सेवा मामलों में सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में वकालत की। उन्हें 11 अप्रैल 2008 को दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश और 17 अक्तूबर 2011 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। 11 अप्रैल, 2016 को मद्रास हाईकोर्ट में स्थानांतरित किया गया और दोबारा 15 जनवरी 2018 को दिल्ली हाईकोर्ट में स्थानांतरित किया गया। उधर, शपथ ग्रहण समारोह में लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला, हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश, दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम एमएसएमई फेस्ट-2026 से प्रदेश में उद्यमिता और एमएसएमई क्षेत्र को मिलेगा बलः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि उद्योग विभाग द्वारा 3 से 5 जनवरी, 2026 तक शिमला में हिम एमएसएमई फेस्टदृ2026 आयोजित किया जा रहा है। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चौपाल के उमेश दत्त शर्मा और चंबा की नीलम कुमारी बने सब-इंस्पेक्टर : संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणादायी कहानी

एएम नाथ।  शिमला/चंबा। मेहनत, संघर्ष, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के दम पर सफलता हासिल करने की कहानी हमेशा प्रेरणा देती है। हिमाचल प्रदेश के चौपाल के उमेश दत्त शर्मा और चंबा की नीलम कुमारी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विमल नेगी की मौत पर सरकार का चर्चा से भागना हैरानी भरा : जयराम ठाकुर

सीबीआई की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना विपक्ष का शर्मनाक कृत्य , परिजनों पर सरकार के मंत्रियों ने डाला दबाव एफआईआर में एक अधिकारी का नाम क्यों नहीं डाल रही है सरकार एएम नाथ। शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उहल पेयजल योजना की मुख्य पाइप लाइन की सकोर के पास बदलेगी अलाइनमेंट : मुकेश अग्निहोत्री

उप-मुख्यमंत्री ने सकोर गांव के समीप मुख्य पाइप लाइन का लिया जायजा एएम नाथ। मंडी : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज मंडी शहर के लिए ऊहल नदी से निर्मित पेयजल आपूर्ति योजना के तहत सकोर...
Translate »
error: Content is protected !!