फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्फर्जी नंबर प्लेट लगाकर एमवी चोरी मामले में शामिल आरोपी चंडीगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

by

चंडीगढ़(पुनीत महाजन) : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिसके तहतफर्जी नंबर प्लेट लगाकर एमवी चोरी मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से जीरकपुर स3एक चोरी की एक्टिवा नंबर GJ-01-PV-1299 बरामद की है
कंवरदीप कौर आईपीएस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, यूटी चंडीगढ़ के निर्देशानुसार, के.एम. प्रियंका, एसपी/सिटी चंडीगढ़ के मार्गदर्शन तथा धीरज कुमार, एसडीपीओ/साउथ वेस्ट की निगरानी में थाना सेक्टर-39, चंडीगढ़ की टीम, जिसकी अगुवाई इंस्पेक्टर राजीव कुमार, एसएचओ/थाना-39 द्वारा की जा रही थी, ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोरी के मामले में आरोपी सत्यम तिवारी पुत्र प्रदीप तिवारी निवासी मकान नंबर 40, जरनैल एन्क्लेव, जीरकपुर (पंजाब), उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी एफआईआर नंबर 70 दिनांक 07.05.2026, धारा 317(2), 341(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-39, चंडीगढ़ के तहत की गई।
मामले के अनुसार यह केस एसआई रविंदर सिंह नंबर 1489/सीएचजी की शिकायत पर दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दिनांक 07.05.2026 को गश्त के दौरान पुलिस टीम ने सेक्टर-38 डिस्पेंसरी के पास एक युवक को काबू किया, जो एक मोटरसाइकिल/एक्टिवा चला रहा था। वाहन के आगे नंबर GJ-01-PV-1299 तथा पीछे नंबर CH01AV-1299 लगा हुआ था। जांच के दौरान वाहन का सही नंबर GJ01PV-1299 पाया गया, जो सिंहपुरा, जीरकपुर (पंजाब) से चोरीशुदा निकला।
जांच के दौरान आरोपी सत्यम तिवारी को 07.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा चोरीशुदा वाहन को पुलिस कब्जे में ले लिया गया।
आरोपी का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड: शून्य।
आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।चंडीगढ़ (पुनीत महाजन)

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय एकता का लिया संकल्प, डीसी ने दिलाई शपथ

धर्मशाला 31 अक्तूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस पर धर्मशाला डीसी कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता-अखंडता की शपथ दिलाई। बता दें, स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई...
article-image
पंजाब

भगवान शिव को लगाई गई हल्दी : गढ़शंकर में महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को शोभायात्रा

गढ़शंकर – महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को मनाया जाएगा। जिसके लिए पूरे देशभर में इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। बता दें इस दिन भगवान शिव के भक्त सुबह से ही पूजा- अर्चना में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

400 साल पुरानी मूर्ति में मिला क्यूआर कोड : क्यूआर कोड को देखने के बाद हर कोई हैरान

अमेरिका की प्राचीन माया सभ्यता के बारे में आप सब ने सुना और पढ़ा जरूर होगा। यह सभ्यता, और ग्वाटेमाला, मैक्सिको, होंडुरास तथा यूकाटन प्रायद्वीप में स्थापित थी। आपको बता दें कि माया मैक्सिको...
article-image
पंजाब

विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया , 3 गिरफ्तार

जालंधर : जालंधर ने एक केंद्रीय एजेंसी के सहयोग से विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन गुर्गों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से तीन...
Translate »
error: Content is protected !!