कानून बनाने का काम लोक सभा तथा विधान सभा के पास : कुलदीप सिंह पठानिया

by

सदन की कार्यवाही देखने छात्र–छात्राओं का उमड़ा जनसैलाव

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात कर समझी संसदीय प्रणाली

एएम नाथ। धर्मशाला : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महनुता, रायपुर, रैत, डाढ़, ज्वालामुखी, बरबाता, आधुनिक पब्लिक स्कूल धर्मशाला, हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी तथा राजकीय उच्च विद्यालय बलूही खास के लगभग 500 छात्र – छात्राओं ने विधान सभा सचिवालय पहुँचकर हि.प्र. विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की तथा सदन की कार्यवाही को देखा।

मुलाकात के दौरान छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से संसदीय प्रणाली, विधान सभा की कार्यवाही, पीठासीन अधिकारी की सदन में भूमिका तथा सत्र संचालन सम्बन्धी कई प्रश्न पूछे। विधान सभा अध्यक्ष ने सभी छात्रों को इसकी भरपूर जानकारी दी तथा सदन में आज होने वाली कार्यवाही से भी अवगत करवाया।
इस अवसर पर छात्र- छात्राओं से संवाद के दौरान पठानिया ने कहा कि
विधायक का चुनाव जनता अपने मत द्वारा सीधे तौर पर करती है तथा हमारे देश में लोकतान्त्रिक प्रणाली विद्यमान है। पठानिया ने कहा कि हमारा देश तथा प्रदेश नियमानुसार लोकतान्त्रिक प्रणाली से संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार चलता है।


पठानिया ने कहा कि कानून बनाने का काम लोक सभा तथा विधान सभा के पास है। जिसका संविधान में प्रावधान किया गया है। पठानियां ने कहा कि डॉ. भीम राव अम्बेदकर ने दुनियां के सारे देशों के संविधान का गहन अध्ययन करने के उपरान्त
भारतीय संविधान की रचना की जिसके अधीन आज 140 करोड़ भारतीय एकजुटता, आपसी सदभाव तथा प्रेम भाव से रह रहे हैं तथा इस राष्ट्र की खुशहाली, प्रगति तथा समृद्धि के लिए दिन रात प्रयत्नशील हैं।
पठानियां ने कहा कि आप सभी युवा अब लोकतन्त्र के प्रहरी हैं तथा इस
देश की संसदीय प्रणाली को मजबूत करना अब आपका जिम्मा है। पठानियां ने कहा कि
आप सभी राष्ट्र निर्माण में अपना -अपना योगदान अलग- अलग भूमिका में दे सकते है वह चाहे प्रशासनिक अधिकारी के रूप में हो या एक जनप्रतिनिधि के रूप में। आप सभी इस प्रदेश तथा देश के भविष्य हैं और आप सभी के जहन में रहना चाहिए की लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों की वजह से हमें आजादी मिली है जहाँ हमारे पास अपनी चुनी हुई सरकार है वहीं अपना संविधान भी है। उन्होंने कहा कि सरकार चुनने का अधिकार सीधे जनता के पास है तथा एक निश्चित अवधि के बाद यदि जनता चाहे तो सरकार को अपने मत से बदल भी सकती है। पठानिया ने सभी छात्रों को सदन की कार्यवाही देखने
को आमंत्रित किया तथा अपनी ओर से शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर उप-मुख्य
सचेतक हि.प्र. सरकार केवल सिंह पठानियां तथा विधायक संजय रत्न भी विशेष रूप से
मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मामला दर्ज : कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप

 हमीरपुर : पुलिस थाना नादौन के तहत एक सरकारी कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि सहायक प्रोफेसर ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैड़ी मेले में जाने के लिए श्रद्धालु भार ढोने वाले वाहनों का प्रयोग न करें: कोमल मित्तल

लंगर कमेटियों को लंगर के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की होशियारपुर, 24 फरवरी: पंजाब से मैड़ी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा संबंधी किए जाने वाले प्रबंधों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुखबीर सिंह बादल का शिरोमणि अकाली दल के प्रधान के पद से इस्तीफा

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी की वर्किंग कमेटी को इस्तीफा सौंपा है. इस बात की जानकारी शिरोमणि अकाली दल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष विभाग ने मनवीं में लगाया बहु-विशेषज्ञ चिकित्सीय जांच शिविर

एएम नाथ।  भोरंज 05 मार्च। आयुष विभाग ने वीरवार को आयुर्वेदिक अस्पताल मनवीं में निशुल्क बहु विशेषज्ञ चिकित्सीय जांच शिविर आयोजित किया, जिसका शुभारंभ कांगड़ा केंद्रीय सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के...
Translate »
error: Content is protected !!