कामगारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर  आयोजित- 104 कामगारों के स्वास्थ्य की जाँच की गई : श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी 

by
एएम नाथ। चंबा, 16 फरवरी
हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड कार्यालय चम्बा के तत्वावधान और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पंडित जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज चम्बा के निर्माण कार्यस्थल में कार्यरत कामगारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें 104 कामगारों के स्वास्थ्य की जाँच की गई। इस शिविर में ब्लड प्रेशर, दन्त,  एच्आईवी, हेपेटाईटिस बी, सी, सिफिलिस, और टीबी की निशुल्क जाँच की गई। इस शिविर के आयोजन का मुख्य उदेश्य असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे कामगारों को ज़रूरी स्वास्थ्य सुविधांए उपलब्ध करवाना है।
इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड कार्यालय जिला चम्बा के श्रम कल्याण अधिकारी, कर्मचारी और चिकित्सा अधिकारी डॉ वीनस पुरी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भाग लिया। श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी  ने कामगारों को हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। श्रम कल्याण अधिकारी ने बताया की जिला में इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन आने वाले दिनों में भी इसी तरह होता रहेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 प्वाइंट्स में समझें – भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में मची तबाही, अब तक क्या-क्या हुआ

नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बौखला पाकिस्तान ने गुरुवार रात राजस्थान, जम्मू कश्मीर पंजाब सहित कई राज्यों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सटीकता से सभी मिसाइल और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बोह पंचायत के आपदा प्रभावित परिवारों से मिले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह : वीरभद्र सिंह फाउंडेशन से 16 प्रभावित परिवारों दी आर्थिक राहत

एएम नाथ।  धर्मशाला, 27 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह पंचायत का दौरा कर हाल ही में आपदा से प्रभावित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह में स्वास्थ्य विभाग के 249 में से 130 पद खाली, विधानसभा में डॉ. हंसराज ने सरकार को घेरा

तीसा अस्पताल में रोजाना 300 तक ओपीडी, डॉक्टरों की कमी पर विधायक ने उठाए सवाल चंबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर, डायलिसिस व हीमोफीलिया उपचार की सुविधाएं बढ़ाने की मांग एएम नाथ। शिमला : चुराह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा विभाग में 25 वर्षो की सेवा उपरांत प्रवक्ता सुशीला कश्यप सेवानिवृत्त

बद्दी, 01 अप्रैल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाड़माजरी में बतौर प्रवक्ता के पद पर कार्यरत सुशीला कश्यप शिक्षा विभाग में 25 वर्ष की सेवा उपरांत मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए। सुशीला कश्यप ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!