कामरेड गुरनेक भज्जल के पिता पाखर सिंह को श्रद्धांजलि भेंट : गांव भज्जल के गुरुद्वारा साहिब में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन

by
गढ़शंकर, 26 फरवरी: कामरेड गुरनेक सिंह भज्जल के पिता पाखर सिंह का पिछले दिनों बीमार रहने के बाद निधन हो गया, जिनके नमित गांव भज्जल के गुरुद्वारा साहिब में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बिभिन्न राजनितिक पार्टियों , समाजिक व संगठनों के नेताओं ने स्वर्गीय पाखर सिंह को श्रदासुमन अर्पित किए। सीपीआईएम के प्रांतीय सचिव सुखविंदर सिंह सेखों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पाखर सिंह का परिवार रिश्तेदारों और पोते-पोतियों के साथ पार्टी के साथ खड़ा है। पाखर सिंह का पुत्र गुरनेक सिंह भज्जल होशियारपुर में हमारी पार्टी के जिला सचिव हैं और पंजाब के राज्य सचिव सदस्य है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी मनुष्य के हाथों मनुष्य की लूट को खत्म करने के लिए संघर्षरत है लेकिन आज केंद्र की मोदी सरकार, जो सांप्रदायिक फासीवादियों और कॉर्पोरेट घरानों का गठबंधन है, मजदूर किसानों पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने शंभू और खनौरी बार्डर पर किसानों पर हुए अत्याचार जिसमें एक युवक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गई, की कड़ी निंदा की और शुभकरण के परिवार के लिए न्याय की मांग की। उन्होंने आगे कहा कि एमएसपी पर कानून बनाया जाना चाहिए। तत्काल मेहनतकश किसानों का कर्ज माफ किया जाए और किसानों-मजदूरों को दस हजार रुपये पेंशन दी जाए। मौके को देखते हुए नेता ने कहा कि केंद्र सरकार के इस धक्के के खिलाफ सभी को साथ लेकर संघर्ष करना चाहिए। पार्टियां की एकता से ही संघर्ष जीता जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह पाखर सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि उक्त गठबंधन जो फासीवादी, पूंजी पतियों का है, इसे हराना बहुत जरूरी है। इस मौके बलवीर सिंह जाडला, महिंदर कुमार बड्डोआण, रविंदर कुमार नीटा, बहादुर सिंह अकालगढ़, पूर्व सरपंच हरजिंदर सिंह फतेहपुर, मोहन लाल पूर्व सरपंच हाजीपुर, महिंदर सिंह पूर्व सरपंच पुरखोवाल, जगतार सिंह पूर्व सरपंच साधोवाल, सरूप सिंह पेंशन यूनियन नेता, डॉ. केवल सिंह पूर्व सदस्य समिति ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भज्जल गांव के सरपंच राजिंदर कुमार ने पहुंचे साथियों का धन्यवाद किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप के सरपंच के भाई की हत्या : हमलावरों ने दिनदहाड़े दागी गोलियां, एक दिन पहले दी थी धमकी, आरोपी फरार

गुरदासपुर : गुरदासपुर में आम आदमी पार्टी (आप) सरपंच के भाई की हत्या से सनसनी फैल गई है। सरपंच के भाई की हत्या का आरोप एक फौजी पर लगा है। गुरदासपुर के थाना कलानौर...
article-image
पंजाब

विभिन्न जत्थेबंदियों द्वारा दार्शनिक कार्ल मार्क्स के जन्म दिवस मौके  विचार गोष्ठी 

गढ़शंकर, 6 मई: स्थानीय गांधी पार्क में स्थित मेजर सिंह मौजी यादकारी लाइब्रेरी में विभिन्न जत्थेबंदियों में  डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट,  किर्ती किसान यूनियन तथा ग्रामीण मजदूर यूनियन द्वारा संयुक्त तौर पर महान दार्शनिक, समाजशास्त्री...
article-image
पंजाब

युवा वर्ग व आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से जोड़ना हमारा फर्ज: रमेश अरोड़ा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अरोड़ा महासभा होशियारपुर की तरफ से महा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रधान रमेश अरोड़ा की अध्यक्षता में धण्टा घर के समीप लंगर लगाया गया व शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रणौत पर राष्ट्रद्रोह केस….कोर्ट में इसलिए नहीं हो सकी बहस, 11 सितंबर को होगी सुनवाई

एएम नाथ । शिमला / आगरा :  अभिनेत्री एवं हिमाचल प्रदेश मंडी से सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह वाद में अब 11 सितंबर को सुनवाई होगी। शनिवार को रिवीजन में विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!