कामरेड रघुनाथ सिंह की तीसरी बरसी पर भारीं संख्यां में नेताओं व कार्याकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि : देश में कबिज सरकार दुारा लोगो की लूट कर कारपोरेट घराणों को फायदा पहुंचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रखा – सुखविंदर सिंह सेखों

by

गढ़शंकर : सीटू के बरिष्ठ नेता रहे कामरेड रघुनाथ सिंह की तीसरी बरसी पर आज उनके गांव बीनेवाल में मनाई गई। जिसमें सीपीआईएम, सीटू, आगनवाड़ी वर्कर युनियन, के ईलावा अन्य कर्मचारी , समाजिक संगठनों  के नेताओं सहित करीव एक हजार कार्याकर्ताओं ने स्वर्गीय कामरेड रघुनाथ सिंह व स्वर्गीय कुलवंत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए और कामरेड रघुनाथ सिंह दुारा पार्टी व बिभिन्न संगठनों में किए कामों की यादें ताजा करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरे जीवन में लोगो की समस्याओं के समाधान के लिए आगे बढ़ कर संघर्ष किया। उनका जीवन संघर्ष का प्रतीक रहा।
इस दौरान भारतीय कम्युनिसट पार्टी मार्कसवादी के पंजाब के सचिव सुखविंदर सिंह सेखों ने कामरेड रघुनाथ सिंह व कुलवंत सिंह को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि कामरेड रघुनाथ सिंह को देश कारपोरेट घराणों के सर्मथन देने वाली सरकारों व कारपोरेट घराणों दुारा लोगों को लूटने के खिलाफ संघर्ष किया। अव हमें उनके संघर्ष को निरंतर जारी रखना होगा, क्योंकि देश में कबिज सरकार दुारा लोगो की लूट कर कारपोरेट घराणों को फायदा पहुंचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। देश में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है, मंहंगाई की इंतहा हो चुकी है, बेरोजगारी की समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है और देश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। सरकार के खिलाफ जो भीकोई अवाज बुलंद करता है। उसे दबाने की कोशिश की जा रही है। इसलिए सभी को एकजुट होकर इन संप्रदायक व कारपोरेट पक्षी ताकतों के खिलाफ संघर्ष में करना होगा। इस समय महां सिंह रोड़ी, कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, बलवीर सिंह जाडला, सुच्चा सिंह, जिला सिचव गुरनेक सिंह भज्जल, महिंद्र बढ़ोयाण, गरीब दास बीटन, कृषणा देवी, रमेश धीमान, परमजीत सिंह रोड़ी, लोग बचाओं  पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी के पूर्व सरपंच कुलभूशन कुमार, पूर्व सरपंच दविंद्र सिंह , अध्यापक नेता पवन शर्मा और स्वर्गीय कामरेड रघुनाथ सिंह की धर्मपत्नी रजिंद्र कौर सेवानिवृत प्रिंसीपल, बेटा अमन विवेक, रमन विवेक प बहन ऊशा राणी मौजूद थे।
फोटो : कामरेड रघुनाथ सिंह को श्रद्धांजलि देने पहूंचे मंच पर उपस्थित नेतागण और नीेचे कार्याकर्ता

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

350वीं जयंती पर पंजाब सरकार ने गुरु तेग बहादुर को समर्पित किया नवंबर महीना, विदेशों से पहुंच रही संगत

चंडीगड़ :  गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में पंजाब सरकार ने नवंबर 2025 को “शहीदी स्मरण माह” के रूप में मनाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह पहला...
article-image
पंजाब

विधवा पुनर्विवाह की प्रोत्साहन राशि 65 हजार से बढ़ाकर दो लाख रुपये : सीएम सुख्खू

एएम नाथ । शिमला :मु2ख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने विधवा पुनर्विवाह के लिए प्रोत्साहन राशि को 65 हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया है। चालू...
article-image
पंजाब

तरनतारन में शाम 6 बजे तक 60.95% हुआ मतदान

तरनतारन। पंजाब में तरनतारन विधानसभ चुनाव को लेकर मतदान जारी है। इस सीट पर दोपहर तीन बजे तक 47.802 फीसदी मतदान हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डीसी-एसपी ने की छापेमारी : ऊना में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी

रोहित जसवाल।  ऊना, 15 मार्च – जिला प्रशासन ऊना अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त ऊना जतिन लाल व पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!